Aaj Ka Panchang 31 जनवरी 2024: आज कब से कब तक रहेगा राहुकाल, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Jan 31, 2024, 05:00 AM IST
31 January 2024 panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 31 जनवरी, बुधवार को हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सुकर्मा और धृति नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। 

पंचांग के अनुसार, अभी हिंदू वर्ष का 11 महीना माघ चला रहा है। माघ मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी व शुक्ल पक्ष की षष्ठी मास शून्य तिथियां होती हैं। इन तिथियों में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। इस बार माघ कृष्ण षष्ठी तिथि 31 जनवरी, बुधवार को है।आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

31 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 January 2024)
31 जनवरी 2024, दिन बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सुकर्मा और धृति नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:40 से 02:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को शनि कुंभ राशि में, शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

31 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - Jan 31 10:57 PM
चन्द्रास्त - Feb 01 10:49 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 06:22 PM – 08:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:35 AM – 06:23 AM

31 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:33 AM – 9:55 AM
कुलिक - 11:18 AM – 12:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
वर्ज्यम् - 10:01 AM – 11:48 AM


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir: राम लला को क्या भोग लगाते हैं, कैसे वस्त्र पहनाते हैं?


जानें February 2024 में विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज