31 January 2024 आज का राशिफल: किसे होगा पुश्तैनी संपत्ति से फायदा-किसे मिलेगी बेड न्यूज? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 31 January 2024: 31 जनवरी, बुधवार को आनंद, सर्वार्थसिद्धि, सुकर्मा और धृति नाम के 4 योग बनेंगे। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:35 से 06:23 तक, राहुकाल दोपहर 12:40 से 02:02 तक और अमृत काल दोपहर 06:22 से रात 08:10 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 30, 2024 6:22 AM IST / Updated: Jan 31 2024, 08:42 AM IST

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: 31 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वृष राशि वाले विद्यार्थियों की सफलता मिलेगी, अटके हुए काम बन सकते हैं। मिथुन राशि वाले निजी कामों में व्यस्त रहेंगे, दांपत्य जीवन मधुर हो सकता है। कर्क राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, संतान से सुख मिलेगा। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

31 जनवरी 2024 मेष राशिफल (31 January 2024 Mesh Rashifal)
31 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए मददगार रहेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं।

31 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (31 January 2024 Vrishbha Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर का माहौल सुखद और खुशहाल रहेगा। अटके हुए काम बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के सहयोग से भी कई समस्याएं हल हो जाएंगी।

31 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (31 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, निजी कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवार में चर्चा हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। बिजनेस की गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन मधुर हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

31 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (31 January 2024 Kark Rashifal)
31 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी दूसरे की बातों में न आएं, नहीं तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। संपत्ति संबंधी कामें में कुछ परेशानी आ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में ध्यान लगाने से मानसिक आराम मिलेगा। संतान से सुख मिलेगी।

31 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (31 January 2024 Singh Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, अनुभव की कमी के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। नया काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं।

31 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (31 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, आज कोई आपका अपमान कर सकता है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी रखें। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। दूसरे लोगों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, सलाह भी न दें।

31 जनवरी 2024 तुला राशिफल (31 January 2024 Tula Rashifal)
31 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज आपके लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। किसी भी नए निवेश या नई नौकरी पर पूरी सावधानी बरतें। घरेलू सामान की ऑनलाइन शॉपिंग महंगी पड़ेगी। बिजनेस में सभी कार्य ठीक से पूरे होंगे। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी।

31 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (31 January 2024 Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। बिजनेस में किसी भी तरह का जोखिम न लें। घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कार्यभार अधिक होने से थोड़ी थकान हो सकती है। अनुभवी लोगों की संगति में समय बिताने से सकारात्मक परिणाम आएंगे। रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं।

31 जनवरी 2024 धनु राशिफल (31 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, कोई दुखद समाचार मिलने से मन निराश होगा। रुपये के लेन-देन से संबंधित कोई भी कार्रवाई न करें। कुछ समय धार्मिक स्थान पर व्यतीत करें। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष से उपहार मिल सकता है।

31 जनवरी 2024 मकर राशिफल (31 January 2024 Makar Rashifal)
31 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी से बातृचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।

31 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (31 January 2024 Kumbh Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, विरोधी पक्ष से विवाद की संभावना है। बिजनेस में सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। समय के अनुसार अपने आचरण में परिवर्तन लाना आवश्यक है। कोर्ट संबंधित मामलों में लापरवाही न बरतें।

31 जनवरी 2024 मीन राशिफल (31 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 31 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस से जुड़े निर्णय सावधानी से लें। किसी मित्र को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा। आज आपकी इनकम कम और खर्च अधिक हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

जानें February 2024 में विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त


Ram Mandir: राम लला को क्या भोग लगाते हैं, कैसे वस्त्र पहनाते हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!