30 January 2024 आज का राशिफल: किसे मिलेगी मनचाही नौकरी-किसे मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 30 January 2024: 30 जनवरी, मंगलवार को उत्तरा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 03:24 से शाम 04:46 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 29, 2024 7:30 AM IST / Updated: Jan 30 2024, 08:13 AM IST

Aaj Ka Rashifal 30 January 2024: 30 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, बिजनेस-नौकरी में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों की बिजनेस की स्थिति पहले से धीमी रहेगी, युवाओं को मनचाहा रोजगार मिलेगा। मिथुन राशि वाले सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें, नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है। कर्क राशि वालों को पैसों का नुकसान हो सकता है, पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

30 जनवरी 2024 मेष राशिफल (30 January 2024 Mesh Rashifal)
30 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बिजनेस-नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। राजनीति और धार्मिक कार्यों में अच्छा समय बीतेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध फायदेमंद साबित होंगे। सेहत में सुधार होगा।

30 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (30 January 2024 Vrishbha Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, बच्चों से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। बिजनेस की स्थिति पहले से धीमी रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रह सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से पॉजिटिव एनर्जी का अनुभव करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी। युवाओं को मनचाहा रोजगार मिलेगा।

30 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (30 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस में आपकी योजनाओं पर बदलाव लाना होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। घर का मौहाल शांतिपूर्ण बना रहेगा। गलत गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें, नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है।

30 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (30 January 2024 Kark Rashifal)
30 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बिजनेस में नई पार्टियों से डील करते समय सावधान रहें। पैसों के लेन-देन में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। कमजोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। संतान के करियर और शिक्षा संबंधी किसी चिंता का समाधान होने से राहत मिलेगी।

30 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (30 January 2024 Singh Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, आज कुछ विपरीत परिस्थिति सामने आ सकती है, हालांकि आप इससे निपटने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रह सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी भी कार्य को शांति से विचार करके ही पूरा करें। सेहत और लव लाइफ में सुधार होगा।

30 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (30 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, आज आय के सोर्स बढ़ सकते हैं। घर में ख़ुशी का माहौल हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या बाधित हो सकती है। जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा और देखभाल में भी आपकी विशेष रुचि रहेगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

30 जनवरी 2024 तुला राशिफल (30 January 2024 Tula Rashifal)
30 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज कोई नया काम आप शुरू कर सकते हैं। पहले से चली आ रही परेशानियां आज खत्म होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपके अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। कोई उपहार मिल सकता है।

30 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (30 January 2024 Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, ज्यादा काम करने से कमजोरी महसूस हो सकती है। खर्चे पहले की तरह ही रहेंगे इसलिए बजट बनाकर काम करें। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आपके प्रभाव और व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। घर की जरूरतों से संबंधित चीजों की खरीदी में समय व्यतीत होगा।

30 जनवरी 2024 धनु राशिफल (30 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस-नौकरी के लिए दिन ठीक है। आपका मनमौजी स्वभाव आपके परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। तरक्की के नए रास्ते मिल सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।

30 जनवरी 2024 मकर राशिफल (30 January 2024 Makar Rashifal)
30 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बिजनेस में अनुभवी लोगों की मदद काम आएगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। बिजनेस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। बच्चों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ में ट्विस्ट आएगा।

30 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (30 January 2024 Kumbh Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिजनों के साथ योजना बनेगी। मौसमी बीमारियों के संकेत मिल सकते हैं। मनचाहा काम समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। दूसरों के विवादों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा।

30 जनवरी 2024 मीन राशिफल (30 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 30 जनवरी 2024 के अनुसार, पति-पत्नी मिलकर घर की जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है। आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आत्मविश्वास के साथ अपने काम में समर्पित होने से सफलता मिलेगी। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir: रोज सुबह राम लला को क्यों दिखाते हैं सफेद गाय और बछड़ा?


आज ही छोड़ दें ये 4 काम, नहीं तो उम्र भर तरसते रहेंगे पैसों को


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!