
धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को तिल चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 29 जनवरी, सोमवार को है। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है। रात चंद्रमा उदय होने पर अर्घ्य देने के बाद ही ये व्रत पूर्ण होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
29 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 January 2024)
29 जनवरी 2024, दिन सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन संकष्टी तिल चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। सोमवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 7 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की रात चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
29 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:07 PM
चन्द्रोदय - Jan 29 9:18 PM
चन्द्रास्त - Jan 30 9:51 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:01 PM
अमृत काल - 11:44 AM – 01:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:35 AM – 06:23 AM
29 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:39 PM
कुलिक - 2:01 PM – 3:23 PM
दुर्मुहूर्त - 01:01 PM – 01:45 PM और 03:12 PM – 03:56 PM
वर्ज्यम् - 03:06 AM – 04:54 AM
ये भी पढ़ें-
कैसे सजीव हो गई राम लला की प्रतिमा? प्रेमानंद महाराज ने बताया रहस्य
Mahabharat fact: कौन था वो राजा, जिसने महाभारत युद्ध में कौरव और पांडव दोनों की सेना को खिलाया खाना?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।