
पंचांग बनाते समय नक्षत्रों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इनके नाम इस प्रकार है- अश्विन, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
28 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 January 2024)
28 जनवरी 2024, दिन रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मघा नक्षत्र दोपहर 03.52 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मुद्गर और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:45 से 06:07 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
28 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:06 PM
चन्द्रोदय - Jan 28 8:29 PM
चन्द्रास्त - Jan 29 9:21 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:01 PM
अमृत काल - 01:11 PM – 02:59 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:36 AM – 06:24 AM
28 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:39 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:23 PM – 4:45 PM
दुर्मुहूर्त - 04:39 PM – 05:23 PM
वर्ज्यम् - 12:54 AM – 02:42 AM
ये भी पढ़ें-
नोट करें फरवरी 2024 की 6 डेट, जानें कब है वसंत पंचमी-गुप्त नवरात्रि?
दुर्भाग्य दूर करने 29 जनवरी को तिल चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।