28 January 2024 आज का राशिफल: कौन फंस सकता है कानूनी मामलों में-बिजनेस में किसे होगा फायदा? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 28 January 2024: 28 जनवरी, रविवार को मुद्गर, छत्र, सौभाग्य और शोभन नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल शाम 04:45 से 06:07 तक रहेगा और अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12:17 से 01:01 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 27, 2024 6:32 AM IST / Updated: Jan 28 2024, 08:19 AM IST

Aaj Ka Rashifal 28 January 2024: 28 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं, इन्हें अटका धन मिल सकता है। वृष राशि वाले बुरी संगत से दूर रहें नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। मिथुन राशि वालों को समाज में सम्मान मिलेगा, कोई बड़ा खर्च भी हो सकता है। कर्क राशि वालों को धन हानि हो सकती है, जिससे इनका तनाव बढ़ सकता है। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

28 जनवरी 2024 मेष राशिफल (28 January 2024 Mesh Rashifal)
आज कुछ बड़े निर्णय लेने में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेकर ही फैसला लें। अजनबी पर भरोसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। अटका धन मिलने से राहत मिलेगी।

28 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (28 January 2024 Vrishbha Rashifal)
थोड़ी सी लापरवाही आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। बुरी संगत से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आपकी योग्यता देखकर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

28 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (28 January 2024 Mithun Rashifal)
गलत खर्चों पर भी नियंत्रण रखें क्योंकि कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं को शुरू करने में कुछ दिक्कतें आएंगी। बिजनेस में महत्वपूर्ण लोगों से संबंध आपके लिए नई सफलता लेकर आएंगे। आज आपको समाज में सम्मान मिलेगा।

28 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (28 January 2024 Kark Rashifal)
नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। दूसरे लोगों के कारण आपको आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है, जिसके कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। बिजनेस या ऑफिस में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

28 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (28 January 2024 Singh Rashifal)
आज आपको वर्क प्लेस पर सम्मान मिलेगा, अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। किसी गलत जगह निवेश न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। ज्यादा व्यस्त होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी अजनबी से मुलाकात किस्मत के दरवाजे खोल सकती है।

28 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (28 January 2024 Kanya Rashifal)
किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ विवाद हो सकता है। अपने निगेटिव विचारों को बिजनेस पर हावी न होने दें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत फायदेमंद रहने वाला है। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

28 जनवरी 2024 तुला राशिफल (28 January 2024 Tula Rashifal)
आज आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आपके साथ अकारण क्रोध की स्थिति बन सकती है, इसलिए विचारों को सकारात्मक रखें। बिजनेस के लिहाज से समय अनुकूल और लाभदायक है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले उस पर पहले विचार करना जरूरी है।

28 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (28 January 2024 Vrischik Rashifal)
शेयर बाजार, सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि कुछ करीबी लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होकर अच्छा लगेगा। आज आपका पूरा समय किसी काम के प्रति योजना बनाने में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।

28 जनवरी 2024 धनु राशिफल (28 January 2024 Dhanu Rashifal)
अति आत्मविश्वास आपके काम बिगाड़ सकता है। बचत से जुड़े मामलों में कुछ कमी आने की संभावना है। व्यापार से जुड़ा कोई भी निर्णय आज न लें। अपने काम में हमेशा अपने पार्टनर से सलाह लें क्योंकि वहीं भाग्य भी उन्नति के द्वार खोल रहा है। सेहत में सुधार होगा।

28 जनवरी 2024 मकर राशिफल (28 January 2024 Makar Rashifal)
बिजनेस की गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी। कहीं से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको राहत दे सकता है। गले में किसी प्रकार का दर्द या संक्रमण महसूस हो सकता है। आज मानसिक रूप से बहुत संतुष्टिदायक समय है। संतान सुख मिलेगा।

28 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (28 January 2024 Kumbh Rashifal)
भाइयों के साथ जमीन-जायदाद संबंधी विवाद आज सुलझ सकते हैं। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप घर-परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखेंगे। नौकरी-बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

28 जनवरी 2024 मीन राशिफल (28 January 2024 Meen Rashifal)
किसी बड़े काम में आज सफलता मिल सकती है। दोस्तों की सलाह काम आएगी। बिजनेस की गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।


ये भी पढ़ें-

दुर्भाग्य दूर करने 29 जनवरी को तिल चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय


नोट करें फरवरी 2024 की 6 डेट, जानें कब है वसंत पंचमी-गुप्त नवरात्रि?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!