29 January 2024 आज का राशिफल: आज कौन यात्रा पर जानें से बचें-सेहत में लापरवाही किसे पड़ेगी भारी? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 29 January 2024: 29 जनवरी, सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन ध्वजा, श्रीवत्स, शोभन और अतिगण्ड नाम के 4 योग रहेंगे। सोमवार की रात चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

 

 

Manish Meharele | Published : Jan 28, 2024 7:49 AM IST / Updated: Jan 29 2024, 08:10 AM IST

Aaj Ka Rashifal 29 January 2024: 29 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, संतान सुख भी मिलेगा। वृष राशि वाले इमोशनल होकर कोई निर्णय न लें, इनका कोई काम अधूरा रह सकता है। मिथुन राशि वाले आज यात्रा करने से बचें, पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। कर्क राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

29 जनवरी 2024 मेष राशिफल (29 January 2024 Mesh Rashifal)
29 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज आपके ऊपर नकारात्मकता हावी हो सकती है। अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन वर्तमान परिस्थितियों से सावधान रहें। किसी रिश्तेदार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा।

29 जनवरी 2024 वृष राशिफल (29 January 2024 Vrishbha Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, आज भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। मशीनरी से जुड़े कामों से फायदा होगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत के प्रति भारी पड़ सकती है। कोई काम अधूरा छूट सकता है। संतुलित सोच से काम करेंगे तो सफलता जरूरत मिलेगी।

29 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (29 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। घरेलू समस्याओं को आसानी से सुलझा सकते हैं। पड़ोसियों या बाहरी लोगों से विवाद से बचें। नजदीकी यात्रा को भी टाल दें तो बेहतर रहेगा। ऑफिस का माहौल टेंशन वाला रह सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंध उत्तम रहेंगे।

29 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (29 January 2024 Kark Rashifal)
29 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा। बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। सकारात्मकता सोच से सफलता मिलेगी।

29 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (29 January 2024 Singh Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, घर के निर्माण कार्य में रुकावट आ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण काम आज रुक सकते हैं। बिनजेस में कोई बड़ी डील आज हो सकती है। समाज और परिवार में आपके विशेष कार्य की प्रशंसा होगी। बहुत अधिक भावुकता नुकसानदेह साबित हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से फैसले लें।

29 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (29 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बाद पछताना पड़ सकता है। बिनजेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार वालों से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। दूसरों के विवादों से दूर रहें।

29 जनवरी 2024 तुला राशिफल (29 January 2024 Tula Rashifal)
29 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, कोई भी विवाद गुस्से से नहीं बल्कि शांति से सुलझाएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अटके हुए कामों में गति आएगी। युवा अपने करियर के प्रति सजग रहेंगे। रुपयों के हिसाब-किताब को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें।

29 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (29 January 2024 Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार करें। सुस्ती और थकान हावी रह सकती है। दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। एक-दूसरे के साथ विचार साझा करने से सभी को सहजता मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। किसी मित्र की मदद करनी पड़ेगी।

29 जनवरी 2024 धनु राशिफल (29 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा हो सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें। आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें।

29 जनवरी 2024 मकर राशिफल (29 January 2024 Makar Rashifal)
29 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, संतान को लेकर किसी बात की चिंता हो सकती है। बिजनेस में किसी प्रतिस्पर्धी से विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज संपत्ति की खरीद या विचार-विमर्श से संबंधित किसी सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान दें।

29 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (29 January 2024 Kumbh Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, क्योंकि कोई अप्रिय खबर मिलने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अचानक धन लाभ की योजना भी बन सकती है। पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

29 जनवरी 2024 मीन राशिफल (29 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 29 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकती है। अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का यही सही समय है, इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

कैसे सजीव हो गई राम लला की प्रतिमा? प्रेमानंद महाराज ने बताया रहस्य


Mahabharat fact: कौन था वो राजा, जिसने महाभारत युद्ध में कौरव और पांडव दोनों की सेना को खिलाया खाना?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!