
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह का राशि परिवर्तन एक निश्चित समय पर होता है। कभी-कभी कोई ग्रह अधिक समय तक एक ही ग्रह में रहता है तो इसे अतिचारी अवस्था कहते हैं। ग्रह वक्री भी होते हैं यानी उल्टी दिशा में भी गति करने लगते हैं। ग्रहों की इन स्थितियों की जानकारी पंचांग में आसानी से मिल जाती है। आज चंद्रमा के अलावा शुक्र ग्रह भी राशि बदलेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
31 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 March 2024)
31 मार्च 2024, दिन रविवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्टी तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन व्यातीपात और वरियान नाम का 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 05:06 से 06:38 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु कन्या राशि में, सूर्य, राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
31 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Apr 01 12:19 AM
चन्द्रास्त - Apr 01 10:55 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 01:48 PM – 03:28 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 AM – 05:34 AM
31 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:30 PM – 2:02 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:06 PM
दुर्मुहूर्त - 05:00 PM – 05:49 PM
ये भी पढ़ें-
Sheetala Puja 2024: कब हैं शीतला सप्तमी-अष्टमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा
Sheetala Puja 2024: शीतला पूजन में क्यों नहीं जलाते दीपक-अगरबत्ती?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।