
धर्म ग्रंथों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा और व्रत किया जाता है। इस बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 5 अप्रैल, शुक्रवार को है। इसे पापमोचनी एकादशी कहते हैं। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
5 अप्रैल 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 April 2024)
5 अप्रैल 2024, दिन शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01.28 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को धनिष्ठा नक्षत्र शाम 06 बजे तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के अन्य 2 शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर सुबह 10:56 से दोपहर 12:29 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शनि और मंगल कुंभ राशि और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
5 अप्रैल 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Apr 05 3:48 AM
चन्द्रास्त - Apr 05 3:12 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:54 PM
अमृत काल - 08:37 AM – 10:04 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM – 05:29 AM
5 अप्रैल 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:07 PM
कुलिक - 7:51 AM – 9:24 AM
दुर्मुहूर्त - 08:47 AM – 09:36 AM और 12:54 PM – 01:43 PM
वर्ज्यम् - 12:34 AM – 02:00 AM
ये भी पढ़ें-
सूर्य ग्रहण 2024 किन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी? टूटेगा मुसीबत का पहाड़
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।