Aaj Ka Panchang 5 नवंबर 2023: अहोई अष्टमी व्रत आज, रवि पुष्य के शुभ योग में करें खरीदी, जानें शुभ मुहूर्त

Published : Nov 05, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-5-Nov-2023

सार

Aaj ka Panchang 5 november 2023: 5 नवंबर, रविवार अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स और आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम के 2 योग बनेंगे। राहुकाल शाम 04:19 से 05:42 तक रहेगा। 

हिंदू धर्म में संतान की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए माताएं कईं व्रत-उपवास करती हैं, अहोई अष्टमी भी इनमें से एक है। वैसे तो ये व्रत पूरे देश में किया जाता है लेकिन उत्तर भारत में इसकी मान्यता कहीं ज्यादा है। इस बार ये व्रत 5 नवंबर, रविवार को किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

5 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 November 2023)
5 नवंबर 2023, दिन रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 10.30 तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स और आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन शुभ, शुक्ल, रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 04:19 से 05:42 तक रहेगा।

रवि-पुष्य आज, जानें खरीदी के शुभ मुहूर्त
5 नवंबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 10.29 तक रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होना बहुत ही शुभ माना जाताहै। इस शुभ संयोग में प्रॉपर्टी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए। जानें खरीदी के शुभ मुहूर्त…

ज्वेलरी-बर्तन खरीदी के मुहूर्त
सुबह 07.35 से 09.50 तक
शाम 04.45 से 06.26 तक
रात 08.25 से 10.35 तक

वाहन-प्रॉपर्टी खरीदी के मुहूर्त
सुबह 09.55 से दोपहर 03.15 तक
शाम 04.50 से रात 08.20 तक

इलेक्ट्रानिक सामान खरीदी के मुहूर्त
सुबह 07.35 से 09.50 तक
शाम 04.45 से 06.26 तक

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

5 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Nov 06 12:19 AM
चन्द्रास्त - Nov 05 1:14 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल – इस दिन नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 05:02 AM – 05:50 AM

5 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:10 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:56 PM – 4:19 PM
दुर्मुहूर्त - 04:14 PM – 04:58 PM
वर्ज्यम् - 12:49 AM – 02:37 AM


ये भी पढ़ें-

सावधान: शनि के मार्गी होने से इन 4 राशि वालों का होगा बुरा हाल


Ahoi Ashtami 2023: कब करें अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज