November 2023 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल से जानिए 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा किस्मत का साथ-किसे मिलेगा सरप्राइज?

November 2023 Weekly Horoscope: नवंबर 2023 का दूसरा सप्ताह 6 से 12 तारीख तक रहेगा। नवंबर के इस सप्ताह में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिसके चलते ये सप्ताह बहुत खास हो चुका है।

 

Manish Meharele | Published : Nov 4, 2023 9:37 AM IST

उज्जैन. नवंबर 2023 का दूसरे सप्ताह यानी 6 से 12 तारीख के बीच कईं प्रमुख ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली भी इसी सप्ताह में मनाया जाएगा। वक्री से मार्गी हुआ शनि इस सप्ताह सभी राशियों पर अपना असर दिखाएगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि यह इस सप्ताह बिजनेस में कई अच्छे मौके आपको मिल सकते हैँ। नौकरी के लिहाज से भी ये समय काफी अनुकूल रहेगा। बुरा समय का अंत होगा और लाइफ में आगे बढ़ने की हिम्मत जुटा पाएंगे। सेहत के मामलों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus November 2023 Weekly Horoscope)
पुरानी परेशानियां इस सप्ताह में खत्म हो सकती है। आराम करने का मन करेगा, लेकिन कर नहीं पाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, नहीं तो मामले बिगड़ सकते हैं। जरूरतमंदों को दान करने से खुशी होगी। बिजनेस और नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप अपने जीवन साथी से घंटों बाद करेंगे। रोमांस के लिहाज से ये समय आपके अनुकूल रहेगा। कोई नया काम इस सप्ताह शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने फैसलों पर गर्व होगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer November 2023 Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह काम करते हुए आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। चुनौतियों का सामना करने से यह और भी बेहतर हो जाएगा। आपका आत्मविश्वास काफी बड़ा हुआ रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। लव लाइफ में भी सफलता मिलेगी। कुछ छोटी-मोटी परेशानी को छोड़ दिया जाए तो ये समय आपके लिए ठीक रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। रिश्तेदारों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। कुछ ऐसे मसले आपके सामने आएंगे, जिन्हें आप सुलझा नहीं पाएंगे, ऐसे में परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। पत्नी से किसी बात पर तीखी बहस हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo November 2023 Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको बहुत सारी खुशियाँ मिलने वाली है। इस सप्ताह आप जो भी निर्णय लेंगे, वह सही साबित होगा। न चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत को मामलों में लापरवाही न करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके साथ कोई ठगी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में आप कोई सकारात्मक निर्णय ले सकते हैं। कोई बहुत बड़े फायदे के योग णस समय बन रहे है। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम संबधों में खटास आ सकती है। बच्चों के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर नई पहचान मिल सकती है। इस सप्ताह में लाइफ में कुछ ऐसी घटनाएं होंगी जो आपको लंबे समय तक याद रहेंगी। कोई अपना व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। नौकरी-बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको किसी की मदद पड़ सकती है। सेहत के हिसाब से ये सप्ताह ठीक रहेगा। आप मन ही मन खुशी का अनुभव करेंगे। अपने लक्ष्य पर आपका ध्यान और साथ ही धैर्य अद्भुत रहेगा। माता-पिता से सरप्राइज भी मिलेगा। आप काम में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। आपके समर्पण का कई गुना फल मिलेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप अपनी सेहत को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो सकते हैं। पैसों के मामले में इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप नए बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं तो इसमें भी आपको सफलता मिलेगी। जितना हो सके उतना काम खत्म करने की कोशिश करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपमें बहुत आत्मविश्वास रहेगा जिससे आपको ढेर सारी सफलता मिलेगी और आपके सहकर्मियों से सराहना मिलेगी। इस सप्ताह आप झगड़ों और विवादों से बचकर रहें तो बेहतर रहेगा। इस समय आपका ध्यान सेहत की ओर ज्यादा रहेगा। कुछ मामलों में आप अनिर्णय की स्थिति में आ सकते हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह भाग्य आपके पक्ष में नहीं है इसलिए आपकों कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घबराएं नहीं क्योंकि इससे स्थितियां और भी बदतर हो जाएंगी। सेहत से जुड़े मामले आपका खर्च बढ़ा सकते हैं। बच्चों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

सावधान: शनि के मार्गी होने से इन 4 राशि वालों का होगा बुरा हाल


Ahoi Ashtami 2023: कब करें अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा और आरती

 

Share this article
click me!