Aaj Ka Panchang 4 नवंबर 2023: आज शनि होगा मार्गी, दिन भर रहेगा पुष्य नक्षत्र, जानें शुभ योग

Published : Nov 04, 2023, 08:08 AM IST
Panchang-4-Nov-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 4 नवंबर शनिवार को पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09:23 से 10:47 तक रहेगा। रात को शनि वक्री से मार्गी हो जाएगा। 

उज्जैन. ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहा है। कभी ग्रह मार्गी रहते हैं यानी सीधी चाल चलते हैं तो कभी मार्गी यानी टेढ़ी। 4 नवंबर की रात शनि ग्रह वक्री ये मार्गी हो जाएगा। शनि की चाल में ये परिवर्तन कईं राशि वालों की परेशानियां दूर हो सकता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

4 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 November 2023)
4 नवंबर 2023, दिन शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दिन भर रहेगी। शनिवार को पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:23 से 10:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात शनि स्वराशि कुंभ में मार्गी से वक्री हो जाएगा यानी फिर से सीधी चाल चलने लगेगा। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

4 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Nov 04 11:24 PM
चन्द्रास्त - Nov 04 12:33 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 03:24 AM – 05:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:01 AM – 05:49 AM

4 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:33 PM – 2:56 PM
कुलिक - 6:37 AM – 8:00 AM
दुर्मुहूर्त - 08:06 AM – 08:50 AM
वर्ज्यम् - 04:48 PM – 06:34 PM


ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: 12 या 13 नवंबर, कब मनाएं दिवाली? दूर करें कन्फ्यूजन


Roop Chaturdashi 2023: कब है रूप चतुर्दशी? जानें 5 खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज