Aaj Ka Panchang 3 नवंबर 2023: 3 शुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें कौन-सी तिथि और नक्षत्र रहेगा?

Published : Nov 03, 2023, 05:00 AM ISTUpdated : Nov 03, 2023, 11:28 AM IST
Panchang-3-Nov-2023

सार

3 नवंबर 2023, दिन शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन, सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। शुक्रवार की रात चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 

आज के समय में भी पंचांग का महत्व बना हुआ है। हिंदू धर्म को मानने वाले आज भी शुभ काम करने से पहले मुहूर्त जरूर देखते हैं और इसके लिए पंचांग एक श्रेष्ठ माध्यम है। पंचांग के 5 मुख्य अंग इस प्रकार हैं- करण, तिथि, वार, नक्षत्र और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

3 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 November 2023)
3 नवंबर 2023, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दिन भर रहेगी। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन, सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:57 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार की रात चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र सिंह राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

3 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Nov 03 10:28 PM
चन्द्रास्त - Nov 04 12:33 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल – इस दिन नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM – 05:48 AM

3 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:57 PM – 4:20 PM
कुलिक - 8:00 AM – 9:23 AM
दुर्मुहूर्त - 08:50 AM – 09:34 AM और 12:32 PM – 01:17 PM
वर्ज्यम् - 06:57 PM – 08:41 PM


ये भी पढ़ें-

Onion Price Hike: किसके खून से पैदा हुआ प्याज, क्यों साधु नहीं खाते?


Pushya Nakshtra 2023: दीपावली से पहले कब है पुष्य नक्षत्र?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज