Aaj Ka Rashifal: 3 नवंबर 2023 को प्रेम संबंधों में किसे मिलेगी सफलता-कौन हो सकता है दुर्घटना का शिकार? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 3 November 2023: 3 नवंबर, शुक्रवार को लुंबक, सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 4 योग बनेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:57 तक रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Nov 2, 2023 4:41 AM IST

Aaj Ka Rashifal 3 November 2023: 03 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। ये आप सभी जानना चाहते हैं। आज विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग। जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। बिजनेस की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। काम में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान मिल सकता है। नए लोग के साथ संपर्क काम आएंगे। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-लाल

वृष राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपको नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए स्थित अनुकूल रहेगी। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। दूसरों के विवाद में न पड़ें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी

मिथुन राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको सेहत का खास ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों से दूरी बनाकर रखें। इनकम ठीक-ठीक बनी रहेगी। कोई मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

कर्क राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी योजनाएं आज सफल साबित होंगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सभी लोग मिल-जुलकर रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। ऑफिस के कामों में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी

सिंह राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कामों रुकावटें आएंगी, जिससे आपको नुकशान होगा। खर्च अचानक बढ़ सकता है। लव लाइफ की परेशानियां बढ़ सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कोई महंगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। बिजनेस ठीक-ठाक चलेगा। मान प्रतिष्ठा मिलेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

तुला राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज महंगी धातुओं का बिजनेस करने वाले लोगो को फायदा होगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता आएगी। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मान सम्मान मिलेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे खर्च बढ़ सकता है। मन में उत्साह बना रहेगा। परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। दूसरों की बातों में आकर किसी से विवाद न करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

धनु राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज अचानक आपका खर्च बढ़ सकता है, जिससे महीने भर का बजट बिगड़ जाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनसे के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। शाम को कोई बुरी खबर आपका मूड खराब कर सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा

मकर राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन करने को मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। लोहे का व्यापार करने वाले लोगों को खूब प्राफिट होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-स्लेटी

कुंभ राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको परिवार और समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग बन सकते हैं। बिजनेस ठीक चलेगा। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्लू

मीन राशिफल 3 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नए सोर्स बन सकते हैं। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को उपहार दे सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में उन्नति होगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा


ये भी पढ़ें-

Onion Price Hike: किसके खून से पैदा हुआ प्याज, क्यों साधु नहीं खाते?


Pushya Nakshtra 2023: दीपावली से पहले कब है पुष्य नक्षत्र?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!