Aaj Ka Rashifal: 2 नवंबर 2023 को कौन फंस सकता है कोर्ट-कचहरी के मामलों में-किसे होगा धन लाभ? जानें डेली राशिफल से

Published : Nov 02, 2023, 04:00 AM IST
Rashifal-2-Nov-2023

सार

Daily Rashifal 2 November 2023: 2 नवंबर 2023, दिन गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:57 तक रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

Aaj Ka Rashifal 2 November 2023: 2 नवंबर, गुरुवार राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है, मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। वृषभ राशि वाले कोर्ट-कचहरी से दूर रहें, इन्हें दोस्तों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वाले पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। कर्क राशि वालों को सरकारी काम से फायदा होगा, स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। दोस्त के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। कार्य में रुकावट आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

वृष राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपको लाभ के कईं मौके मिलेंगे। दूसरों की बातों में आकर किसी से विवाद कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों से दूरी बनाकर रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी

मिथुन राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना सफल रहेगी। पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। लोगों का विश्वास आपके ऊपर बढ़ सकता है। समाज में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वास्थ ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्लू

कर्क राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सरकारी कामों से लाभ होगा। बैंकिंग और शेयर मार्केट में जुड़े लोगों को फायदा होगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी

सिंह राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज बिजनेस और नौकरी दोनों में फायदे के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। बेवजह की बातों पर किसी से विवाद न करें। कोई कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। रुके हुए कामों में गति आएगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के लाभ में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

तुला राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। किसी नए काम को लेकर किसी से बात हो सकती है। सरकारी अधिकारी से सहयोग मिलेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक 6
शुभ रंग- केसरिया

वृश्चिक राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
इस राशि के लोग आज वाहन या मशीन चलाते समय सावधानी रखे। पारिवारिक जीवन के विवाद दूर होंगे। लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। दूसरों की बातों में न आए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला

धनु राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। अधूरे पड़े कामों में गति आएगी। इनकम थोड़ी कम हो सकती है। सामाजिक कामों में प्रतिष्ठा मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

मकर राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज पैसों से जुड़ा लेन-देन किसी के साथ नहीं करें। अंजान व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। पुराने विवाद को टालने की कोशिश करें। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। इनकम ठीक-ठाक बनी रहेगी। सेहत का खास ध्यान दें।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-स्लेटी

कुंभ राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज भूमि-भवन का बिजनेस करने वाले लोगों को अतिरिक्त फायदा हो सकता है। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय के योग बन रहे हैं। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- महरून

मीन राशिफल 2 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। नौकरी करने वाले के लिए समय अनुकूल रहेगा। करियर में उन्नति होगी। सेहत के मामले बिगड़ सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल


ये भी पढ़ें-

Pushya Nakshtra 2023: दीपावली से पहले कब है पुष्य नक्षत्र?


Onion Price Hike: किसके खून से पैदा हुआ प्याज, क्यों साधु नहीं खाते?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, बनेंगे 6 शुभ-अशुभ योग, जानें 12 राशियों का हाल
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से