
उज्जैन. इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। ये 16 दिनों का होता है। इन 16 दिनों में मृत्यु तिथि के अनुसार, पूर्वजों का श्राद्ध करने की परंपरा है। श्राद्ध पक्ष का महत्व महाभारत सहित अन्य कईं ग्रंथों में बताया गया है, इसके अनुसार श्राद्ध पक्ष में तर्पण-पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
5 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 October 2023)
5 अक्टूबर 2023, दिन गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सप्तमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। गुरुवार को मृगशिरा नक्षत्र शाम 07.40 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन व्यातीपात और परियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:43 से 03:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
5 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:07 PM
चन्द्रोदय - Oct 05 10:48 PM
चन्द्रास्त - Oct 05 12:10 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM – 12:38 PM
अमृत काल - 10:26 AM – 12:06 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:47 AM – 05:35 AM
5 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:23 AM – 7:51 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:05 AM और 02:59 PM – 03:46 PM
वर्ज्यम् - 04:43 AM – 06:26 AM
Diwali 2023 Date: 2 दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या, कब करें लक्ष्मी पूजा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।