Spiritual

Diwali 2023 Date: 2 दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या, कब करें लक्ष्मी पूजा?

Image credits: Getty

हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार

दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इसका सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

Image credits: Getty

इस बार 2 दिन अमावस्या

नवंबर 2023 में कार्तिक मास की अमावस्या आएगी, लेकिन ये 1 नहीं बल्कि 2 रहेगी, जिसके कारण दीपावली पर्व कब मनाएं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है।

Image credits: Getty

अमावस्या कब से कब तक?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या 12 अक्टूबर, रविवार की दोपहर 02:45 से 13 नवंबर, सोमवार की दोपहर 02:57 तक रहेगी। इस तरह अमावस्या का संयोग 12-13 नवंबर को बन रहा है।

Image credits: Getty

कब मनाएं दीपावली?

ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, दीपावली पूजा शाम को अमावस्या के संयोग में की जाती है। ये स्थिति 12 नवंबर, रविवार को बन रही है, इसलिए इसी दिन लक्ष्मी पूजा की जाएगी।

Image credits: Getty

सोमवती अमावस्या का संयोग

13 नवंबर को अमावस्या दोपहर 02:57 तक रहेगी। इस दिन सोमवार होने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है।

Image credits: Getty