Spiritual

Navratri 2023 Dates: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें खास बातें

Image credits: Getty

नवरात्रि में होती है देवी आराधना

आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव अक्टूबर 2023 में मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में देवी की पूजा का विधान है।

Image credits: Getty

15 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि

पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस 9 दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और गरबा किया जाता है।

Image credits: Getty

ये रहेगा देवी के आने का वाहन

जिस दिन से नवरात्रि शुरू होती है, उसी के अनुसार देवी का वाहन तय होता है। इस बार नवरात्रि की शुरूआत रविवार से हो रही है, इसलिए देवी के आने का वाहन हाथी रहेगा।

Image credits: Getty

ये रहेगा देवी के जाने का वाहन

जिस दिन नवरात्रि का समापन होता है, उसी के अनुसार देवी का वाहन निश्चित होता है। इस बार सोमवार को नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा, इसलिए देवी के जाने का वाहन भैंसा रहेगा।

Image credits: Getty

कब है महाष्टमी?

इस बार महाष्टमी 22 अक्टूबर, रविवार को रहेगी। इस दिन देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजा का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

Image credits: Getty

कब है महा नवमी?

इस बार महा नवमी 23 अक्टूबर, सोमवार को है। इस दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन नवरात्रि का हवन किया जाता है और भंडारों का आयोजन होता है।

Image credits: Getty