Spiritual

28 अक्टूबर को होगी साल 2023 की सबसे दुर्लभ घटना

Image credits: Getty

खास है अक्टूबर 2023

साल 2023 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू हो चुका है। इस महीने में कईं बड़े व्रत-त्योहार जैसे श्राद्ध पक्ष, नवरात्रि, दशहरा आदि मनाए जाएंगे, जिसके चलते इस महीने का खास महत्व रहेगा।

Image credits: Getty

28 अक्टूबर को होगी दुर्लभ घटना

महीने के अंतिम सप्ताह में यानी 28 अक्टूबर को साल 2023 की एक दुर्लभ घटना होने वाली है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। ये घटना धर्म, ज्योतिष और खगोल तीनों से संबंधित है।

Image credits: Getty

मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा पर्व

पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमने आती हैं।

Image credits: Getty

वाल्मीकि जयंती भी इसी दिन

आदिकवि वाल्मीकि की जयंती भी 28 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जाएगी। आदिकवि वाल्मीकि ने ही भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण का सबसे पहले लेखन किया था।

Image credits: Getty

ये घटना होगी सबसे खास

इस बार 28 अक्टूबर यानी शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है। ये घटना इसलिए सबसे खास रहेगी क्योंकि साल 2023 के 4 ग्रहणों में से यही एक मात्र भारत में दिखाई देगा।

Image credits: Getty

सूतक भी रहेगा इस दिन

चूंकि 28 अक्टूबर, शनिवार को होने वाला चंद्रग्रहण भारत में अधिकांश हिस्सों में देखा जाएगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक महत्व जैसे सूतक आदि भी पूरी तरह से मान्य रहेगा।

Image credits: Getty