
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत पवित्र माना गया है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है और व्रत करने का भी। हर महीने में 2 एकादशी होती है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। इस बार ये सफला एकादशी का व्रत 7 जनवरी, रविवार को किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
7 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 Januray 2024)
7 जनवरी 2024, दिन रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। रविवार को विशाखा नक्षत्र का नक्षत्र रहेगा, जिससे उत्पात नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:32 से 05:52 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
7 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Jan 07 2:53 AM
चन्द्रास्त - Jan 07 2:02 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM – 12:54 PM
अमृत काल - 01:04 PM – 02:42 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM
7 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:32 PM – 1:52 PM
कुलिक - 3:12 PM – 4:32 PM
दुर्मुहूर्त - 04:26 PM – 05:09 PM
वर्ज्यम् - 02:07 AM – 03:43 AM
ये भी पढ़ें-
Kyo Manate hai Makar Sankranti: क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति?
Ram Mandir Ayodhya: कौन थे गिद्धराज ‘जटायु’, अयोध्या के कुबेर टीले पर स्थापित की गई जिनकी प्रतिमा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।