January 2024 Weekly Horoscope: 8 से 14 जनवरी के बीच कौन खरीदेगा नई प्रॉपर्टी-किसे होगी संतान के कारण परेशानी? जानें साप्ताहिक राशिफल से

January 2024 Weekly Horoscope: जनवरी 2024 का दूसरा सप्ताह 8 से 14 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति में कई बड़े उलट-फेर होंगे। कुछ प्रमुख त्योहार भी इस सप्ताह में मनाए जाएंगे।

 

Manish Meharele | Published : Jan 6, 2024 11:20 AM IST

January 2024 Weekly Horoscope: जनवरी 2024 का दूसरा सप्ताह 8 से 14 तारीख तक रहेगा। ये महीना हिंदू पंचांग के पौष मास के अंतर्गत रहेगा। इस सप्ताह में सुरूप द्वादशी, प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, पौष अमावस्या, लोहड़ी और विनायकी चतुर्थी आदि व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह चंद्रमा के अलावा और कोई ग्रह राशि नहीं बदलेगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Aries January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप गुप्त योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। अटके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। संपत्ति को खरीदने-बेचने से फायदा होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। काम ज्यादा होने से मानसिक थकान की स्थिति बन सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Taurus January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको कोई भी निर्णय लेते समय सोच-विचार करना होगा। किसी और से मदद लेने से सम्मान में कमी आएगी। सेहत की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले के अनुभव इस समय आपको काम आएंगे। कोई खोई हुई वस्तु फिर से मिलने से खुशी होगी। काम के प्रति आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Gemini January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। पेट के रोग इस सप्ताह आपको परेशान करेंगे। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति सचेत रहेगा। बिजनेस के अटके हुए काम पूरे होंगे। पड़ोसियों से किसी बात पर हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। कोशिश करें कि किसी पर क्रोध न करें और वाणी पर भी नियंत्रण रखें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Cancer January 2024 Weekly Horoscope)
पैसों के मामले में इस सप्ताह किसी पर भरोसा न करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। वाहन दुर्घटना के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। अटके हुए सरकारी कामों में फायदा होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। बाहरी व्यक्ति के कारण घर में तनाव हो सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Leo January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह बिनजेस से जुड़ी कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद की संभावना बन रही है। गले में खराश और खांसी की समस्या हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा। कोई अच्छी खबर भी इस सप्ताह आपको मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Virgo January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह किसी से पैसा उधार न लें। बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। काम की अधिकता होने से तनाव बना रहेगा। चाहकर भी परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। दुश्मन आपके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अति उत्साह के कारण कोई विवाद हो सकता है। सामाजिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। सेहत पहल से ठीक रहेगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Libra January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह दूसरों की सलाह पर काम न करें। बिजनेस-नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रिश्तेदारों के विवाद समाप्त होंगे। बुजुर्ग लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। विवादों से बचकर रहें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (scorpio January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। जाने-अनजाने में भी किसी पर क्रोध न करें। दूसरों का व्यवहार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। गैरजरूरी कामों से इस सप्ताह कुछ राहत मिल सकती है। स्टूडेंट्स को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

धनु साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Sagittarius January 2024 Weekly Horoscope)
अगर आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। इस सप्ताह सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें। विरासत में मिली संपत्ति के मामले अटक सकते हैं। किरायेदारी के मामले में विवाद बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।

मकर साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Capricorn January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस से जुड़े जरूरी काम लापरवाही के कारण अटक सकते हैं। पैसों के लेन-देन में भी सावधानी रखने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Aquarius January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, अन्यथा दुविधा में पड़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर सोच-समझकर निवेश करें। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण सफलता आपको मिल सकती है। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। पारिवारिक समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजें।

मीन साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Pisces January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आना-जाना लगा रहेगा। पड़ोसी से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। सेहत से जुड़ी बातों को नजरअंदाज न करें।



ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Ayodhya: ब्रह्मा की कौन-सी पीढ़ी में हुआ था श्रीराम का जन्म?


Makar Sankranti 2024: रहस्यमयी है ये किला, इसमें बना मंदिर सिर्फ मकर संक्रांति पर ही खुलता है


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Weather Update: झुलस रहा UP... अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी| IMD
Weather Alert: इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम को लेकर हो जाइए सावधान|IMD
Yogi Adityanath LIVE: गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में पहुंचे CM।
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में सुधरी पानी की व्यवस्था
Kuwait Fire Accident Update: Jairam Gupta की कहानी आपको रुला देगी, पत्नी से किया वादा रह गया अधूरा