Aaj Ka Panchang 8 फरवरी 2024: आज करें मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि?

Published : Feb 08, 2024, 05:00 AM IST
panchang 8 febuary 2024

सार

8 फरवरी, गुरुवार को शिव चतुर्दशी व्रत किया जाएगा, जिसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। इस दिन ध्वांक्ष, सिद्धि और व्यातिपात नाम के 3 योग दिन भर रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:27 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इसे शिव चतुर्दशी भी कहते हैं। इस बार माघ मास की मासिक शिवरात्रि 8 फरवरी, गुरुवार को यानी आज है। इस व्रत में रात्रि पूजा का विधान है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

8 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 February 2024)
8 फरवरी 2024, दिन गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 11.27 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शिव चतुर्दशी व्रत किया जाएगा, जिसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:27 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल, सूर्य और बुध स्थित है। इस तरह 4 ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग इस दिन बनेगा। गुरुवार को शनि कुंभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

8 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 6:14 PM
चन्द्रोदय - Feb 08 5:43 AM
चन्द्रास्त - Feb 08 4:32 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 08:27 PM – 09:53 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:30 AM – 06:18 AM

8 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:31 AM – 9:54 AM
कुलिक - 11:17 AM – 12:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 03:19 PM – 04:48 PM


ये भी पढ़ें-

Gupt Navratri 2024: मृत्यु पंचक में शुरू होगी ‘माघ गुप्त नवरात्रि’, जानें क्यों खास रहेंगे ये 9 दिन?


9 फरवरी को मौनी अमावस पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज