8 February 2024 आज का राशिफल: किसके बिजनेस में आएगी तेजी-विरोधी किसके खिलाफ रचेंगे साजिश? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 8 February 2024: 8 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल, सूर्य और बुध स्थित है। इस तरह मकर राशि में 4 ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। गुरुवार को शिव चतुर्दशी का व्रत भी किया जाएगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 6, 2024 10:38 AM IST / Updated: Feb 08 2024, 08:06 AM IST

Aaj Ka Rashifal 8 February 2024: 8 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, पैसा भी खर्च होगा। वृष राशि वाले आज किसी यात्रा पर न जाएं, वरना परेशानी होगी। मिथुन राशि वालों के बिजनेस में तेजी आएगी, इनकी सेहत में भी सुधार होगा। कर्क राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा। कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

8 फरवरी 2024 मेष राशिफल (8 February 2024 Mesh Rashifal)
वाहन या मशीनरी खराब हो सकती है, जिसे सुधारने में ज्यादा पैसा खर्च होगा। बिजनेस की स्थिति मध्यम रहेगी। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। दिन थोड़ा मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। जल्दबाजी में कोई इमोशनल निर्णय न लें, इससे हालात बिगड़ सकते हैं।

Latest Videos

8 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (8 February 2024 Vrishbha Rashifal)
आज किसी भी यात्रा पर जाने से बचें, इससे सिर्फ पैसा और समय ही बर्बाद होगा। वर्क प्लेस पर किए गए बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ सुकून मिलेगा।

8 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (8 February 2024 Mithun Rashifal)
युवा लोग प्रेम संबंधों में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सेहत अच्छी रह सकती है। बिनजेस में अचानक तेजी आ सकती है। रिश्तेदारों के साथ चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है। अपनी योजनाओं का खुलासा किसी के भी सामने न करें।

8 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (8 February 2024 Kark Rashifal)
कुछ लोग आपके काम में रूकावट डाल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने की संभावना है। काम के दबाव के कारण फंसा हुआ महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से मेहमान आ सकते हैं।

8 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (8 February 2024 singh Rashifal)
अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। घर के रख-रखाव पर पैसा खर्च होगा। बच्चों के साथ मनोरंजन में भी थोड़ा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में विशेष योगदान रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

8 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (8 February 2024 Kanya Rashifal)
छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में विवाद हो सकता है। आप करियर और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। प्रियजनों की मदद करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा।

8 फरवरी 2024 तुला राशिफल (8 February 2024 Tula Rashifal)
बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। ज्यादा काम होने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। कुछ नये कामों की योजना बन सकती है। आध्यात्मिक स्तर पर भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जिन पर आप अधिक भरोसा करते हैं वे धोखा दे सकते हैं।

8 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (8 February 2024 Vrischik Rashifal)
नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। काम की अधिकता का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। सेहत संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

8 फरवरी 2024 धनु राशिफल (8 February 2024 Dhanu Rashifal)
थोड़ा समय धार्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। करियर से जुड़ी समस्याएं आज थोड़ी सुलझ सकती हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन काम आएगा। किसी योजना को शुरू करने का यह समय बिल्कुल सही है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

8 फरवरी 2024 मकर राशिफल (8 February 2024 Makar Rashifal)
आज भूलकर भी कहीं निवेश न करें। गैरजरूरी कामों को आज टालना ही बेहतर रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। मंदिर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ उचित माहौल बनेगा।

8 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (8 February 2024 Kumbh Rashifal)
खरीदा करते समय बजट का ध्यान रखें। आप प्रेम और रोमांस जैसी मामलों में आगे रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से किसी सामान्य बात को लेकर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में बड़ी जीत मिलेगी।

8 फरवरी 2024 मीन राशिफल (8 February 2024 Meen Rashifal)
कुछ विरोधी आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं। बिजनेस के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न होने दें। सेहत अच्छी रह सकती है।आज का अधिकांश समय घरेलू कामों में बीतेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

9 फरवरी को मौनी अमावस पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां


Gupt Navratri 2024: मृत्यु पंचक में शुरू होगी ‘माघ गुप्त नवरात्रि’, जानें क्यों खास रहेंगे ये 9 दिन?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana New CM: 'मैं शपथ लेता हूं' #Shorts
जानें कहां विसर्जित होंगी Ratan Tata की अस्थियां, क्या थी उनकी अंतिम इच्छा?
नेतागिरी बाहर दिखाओ...डॉ. ने लगा दी सांसद जी की क्लास #Shorts #uttarpradesh
करवाचौथ पर बन रहा 5 राजयोग, 5 राशियों की महिलाओं के लिए होगा लकी । Karwa Chauth 2024
6 बदलाव घटा देंगे Breast Cancer का खतरा #Shorts