7 February 2024 Aaj Ka Rashifal: वृष, सिंह और धनु वालों की चमकेगी किस्मत, क्या होगा बाकी राशियों का हाल? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 7 February 2024: 7 फरवरी, बुधवार को तिल द्वादशी और बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Feb 6, 2024 7:45 AM IST

Aaj Ka Rashifal 7 February 2024: 7 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को संपत्ति विवाद में सफलता मिलेगी, इनकी सेहत ठीक रहेगी। वृष राशि वाले पर पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है, नौकरी में इंक्रीमेंट होगा। मिथुन राशि वालों की धर्म में रुचि बढ़ेगी, कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। कर्क राशि वालों के रिश्तों में सुधार आएगा, ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

7 फरवरी 2024 मेष राशिफल (7 February 2024 Mesh Rashifal)
आपने नेचर में पॉजिटिव चेंज आएगा। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मदद मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पुरानी निगेटिव बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी।

7 फरवरी 2024 वृष राशिफल (7 February 2024 Vrishbha Rashifal)
क्रोध और आवेश से बने बनाए मामले बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ सकती है। पहले की गई कड़ी मेहनत का फल आज मिल सकता है। विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस वूमन का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

7 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (7 February 2024 Mithun Rashifal)
पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और उनका सम्मान करेंगे। आपकी नियमित दिनचर्या और अच्छा रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। दूसरे लोगों की सलाह आपको परेशानी में डाल सकती है।

7 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (7 February 2024 Kark Rashifal)
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी साख बढ़ेगी, अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। लाइफ पार्टनर का सदस्यों मिलेगा। घर और बिजनेस के बीच सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।

7 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (7 February 2024 Singh Rashifal)
गलत काम करने वालों से दूर रहें। किसी पुराने तनाव से आज मुक्ति मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर उचित रिश्ता आ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखद हो सकता है।

7 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (7 February 2024 Kanya Rashifal)
कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों में भी बीतेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। परिवार और बिजनेस के बीच जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। असंतुलित खान-पान से पेट खराब हो सकता है। विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उन्हें भविष्य में फायदा होगा।

7 फरवरी 2024 तुला राशिफल (7 February 2024 Tula Rashifal)
आज जीवन में कुछ हल्की-फुल्की परेशानियां आ सकती हैं। कोई बाहरी व्यक्ति आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों के साथ कुछ समय बीतेगा, जिसका फायदा भी आपको मिलेगा। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार मिल सकता है।

7 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (7 February 2024 Vrischik Rashifal)
आज कोई लाभदायक अवसर हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास के विरुद्ध विरोधी परास्त हो सकते हैं। आज किसी से उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज न करें। दिखावटी गतिविधि से दूर रहें।

7 फरवरी 2024 धनु राशिफल (7 February 2024 Dhanu Rashifal)
बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शेयर बाजार या अन्य किसी गतिविधि में पैसा इन्वेस्ट न करें। आज आप पारिवारिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर नोंक-झोंक हो सकती है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, चोट-मोट लग सकती है।

7 फरवरी 2024 मकर राशिफल (7 February 2024 Makar Rashifal)
क्षमता से अधिक कार्य करने से सेहत बिगड़ सकती है। दैनिक आय में लाभ हो सकता वैवाहिक स्थिति सुखपूर्वक रहेगी। किसी धार्मिक गतिविधि वाले व्यक्ति के साथ रहने से सकारात्मक बदलाव आएगा। महिलाओं के लिए दिन उत्तम है। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को सहेजकर रखें।

7 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (7 February 2024 Kumbh Rashifal)
दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें, यह आपकी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर सकता है। ख़र्चा ज़्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिल सकती है। संपत्ति विवाद बुजुर्गों की सलाह से खत्म हो सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

7 फरवरी 2024 मीन राशिफल (7 February 2024 Meen Rashifal)
पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। अत्यधिक परिश्रम और दौड़ने से थकान और शरीर में दर्द हो सकता है। आज आप अपने कामों को पहले निपटा लें, बाद में व्यस्तता बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से उपहार मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

9 फरवरी को मौनी अमावस पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां


Gupt Navratri 2024: मृत्यु पंचक में शुरू होगी ‘माघ गुप्त नवरात्रि’, जानें क्यों खास रहेंगे ये 9 दिन?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!