
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इनमें से पुष्य का नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र को बहुत ही खास और शुभ फल देने वाला माना गया है। महाभारत के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में किया गया श्राद्ध पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करता है। इस बार 8 अक्टूबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
8 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 October 2023)
8 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र दोपहर 02.45 तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। रविवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 04:36 से 6:04 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में, बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
8 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Oct 08 12:39 AM
चन्द्रास्त - Oct 08 2:38 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM – 12:37 PM
अमृत काल - 07:36 PM – 09:23 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:48 AM – 05:36 AM
8 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:14 PM – 1:41 PM
कुलिक - 3:09 PM – 4:36 PM
दुर्मुहूर्त - 04:30 PM – 05:17 PM
वर्ज्यम् - 05:09 PM – 06:57 PM
ये भी पढ़ें-
Kyo Manate Hai Navratri: क्यों मनाते हैं नवरात्रि, ये 9 दिनों की ही क्यों होती है?
Karva Chauth 2023 Moon Rising Time: करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय? नोट करें सही टाइम
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।