Aaj Ka Panchang 9 जनवरी 2024: आज करें मंगल प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jan 09, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-9-Jan-2024

सार

9 जनवरी, मंगलवार को प्रदोष व्रत मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:13 से शाम 04:33 तक रहेगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत और चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। जनवरी 2024 में ये दोनों व्रत एक ही दिन 9 जनवरी,मंगलवार को किए जाएंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि 9 जनवरी को शाम तक त्रयोदशी तिथि और रात को चतुर्दशी तिथि रहेगी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

9 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 Januray 2024)
9 जनवरी 2024, दिन मंगलवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। दिन में त्रयोदशी तिथि होने से इस दिन प्रदोष व्रत और रात में चतुर्दशी तिथि होने से मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:13 से शाम 04:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। बुध और सूर्य पहले से इस राशि में स्थित है। इस तरह धनु राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

9 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:53 PM
चन्द्रोदय - Jan 09 4:56 AM
चन्द्रास्त - Jan 09 3:40 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:12 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 12:42 PM – 02:15 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

9 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:53 AM – 11:13 AM
कुलिक - 12:33 PM – 1:53 PM
दुमुहूर्त - 09:21 AM – 10:04 AM, 11:13 PM – 12:07 AM
वर्ज्यम् - 06:10 PM – 07:40 PM


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Ayodhya: न जा पाएं अयोध्या तो घर पर ही करें ये 7 काम


Ayodhya Ram Mandir Bhajan: ‘अयोध्या आए मेरे प्यारे राम’ इन 5 भजनों को सुन करें श्रीराम का स्वागत, PM नरेंद्र मोदी भी कर चुके तारीफ


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज