
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि में 2 या इससे अधिक ग्रह एक साथ होते हैं कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आज वृश्चिक राशि में बुध, शुक्र, चंद्रमा और मंगल के होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। ये योग कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
8 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 Januray 2024)
8 जनवरी 2024, दिन सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे मानस नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, गण्ड और वृद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:33 से 9:53 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
8 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:52 PM
चन्द्रोदय - Jan 08 3:53 AM
चन्द्रास्त - Jan 08 2:47 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM – 12:54 PM
अमृत काल - 11:41 AM – 01:17 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM
8 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:13 AM – 12:33 PM
कुलिक - 1:53 PM – 3:13 PM
दुर्मुहूर्त - 12:54 PM – 01:37 PM और 03:02 PM – 03:44 PM
वर्ज्यम् - 03:27 AM – 04:59 AM
ये भी पढ़ें-
Ram Mandir Ayodhya: ब्रह्मा की कौन-सी पीढ़ी में हुआ था श्रीराम का जन्म?
Makar Sankranti 2024: रहस्यमयी है ये किला, इसमें बना मंदिर सिर्फ मकर संक्रांति पर ही खुलता है
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।