
Budh Horoscope January 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। 7 जनवरी को बुध राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। धनु राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस शुभ योग का प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
मिथुन राशि को होगा धन लाभ
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पहले किए गए इन्वेस्ट का फायदा इस समय इन्हें मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा और लव लाइफ भी ठीक रहेगी।
सिंह वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों को पिता की संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। नए कपड़े आदि की शापिंग भी हो सकती है। अगर किसी से पैसा उधार लिया है तो वह भी इस समय चूकता हो सकता है।
कन्या वालों का हो सकता है प्रमोशन
इस राशि के स्वामी भी बुधदेव ही हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका प्रमोशन होने के योग इस समय बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। सिंगल लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
धनु वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसी राशि में बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस राशि के लोगों की लाइफ में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Bhogi Pongal 2024: कब है भोगी पोंगल, क्यों मनाते हैं ये पर्व?
Makar Sankranti 2024: रहस्यमयी है ये किला, इसमें बना मंदिर सिर्फ मकर संक्रांति पर ही खुलता है
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।