1 March 2024 आज का राशिफल: कर्क-धनु राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, इन्वेस्टमेंट से किसे होगा नुकसान? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 1 March 2024: 1 मार्च, शुक्रवार को गद, मातंग, ध्रुव और व्याघात नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से 12:39 तक रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से निकलें।

 

Manish Meharele | Published : Feb 29, 2024 6:40 AM IST / Updated: Mar 01 2024, 08:27 AM IST

Aaj Ka Rashifal 1 March 2024: 1 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। वृष राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा, सेहत भी कमजोर रहेगी। मिथुन राशि वाले काम में व्यस्त रहेंगे, बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कर्क राशि वालों को सफलता मिलेगी, ससुराल पक्ष से विवाद की भी संभावना है। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

1 मार्च 2024 मेष राशिफल (1 March 2024 Mesh Rashifal)
पैसों को लेकर किसी से नोंक-झोंक हो सकती है। बिजनेस-नौकरी की गतिविधियां धीमी हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है।

1 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (1 March 2024 Vrishbha Rashifal)
आज आपको हर काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज आपको अपने विशेष कौशल को निखारने और दिखाने का मौका मिलेगा। फोन के माध्यम से किसी करीबी से बात करके अच्छा लगेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा होगा।

1 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (1 March 2024 Mithun Rashifal)
पुरानी नकारात्मक बाते आज फिर परेशान करने की कोशिश करेंगी। बिजनेस की बातों को हल्के में न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। आज आप अपने काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। आज आप इमोशनल नहीं प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को पूरा करें।

1 मार्च 2024 कर्क राशिफल (1 March 2024 Kark Rashifal)
घर से जुड़ी परेशानियां आसानी से दूर हो सकती हैं। नौकरी और बिजनेस में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात पर बहस हो सकती है। स्टूडूटेंस को मनचैाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

1 मार्च 2024 सिंह राशिफल (1 March 2024 Singh Rashifal)
पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। कोई भी निर्णय लेते समय मन की स्थिति स्थिर रखें। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। आप अपनी मेहनत से परिस्थिति को अपने अनुकूल बना सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के कामों में जल्दबाजी न करें। धर्म-कर्म से जुड़े कामों में खास योगदान रहेगा।

1 मार्च 2024 कन्या राशिफल (1 March 2024 Kanya Rashifal)
प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावुकता में न लें। दांपत्य संबंध मधुर होंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। वे अपनी योग्यता और प्रतिभा से कोई विशेष लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे। सेहत में काफी सुधार होगा।

1 मार्च 2024 तुला राशिफल (1 March 2024 Tula Rashifal)
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। बच्चों के करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से बड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन फिर भी इन पर नजर रखना जरूरी है। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है।

1 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (1 March 2024 Vrischik Rashifal)
परिवार वालों से किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। बच्चों पर अधिक नियंत्रण रखने से विवाद की स्थिति बन सकीत है, इसलिए उनके साथ मित्रवत व्यवहार करें। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। दिन का अधिकांश समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा।

1 मार्च 2024 धनु राशिफल (1 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आप निजी कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते रहने के कारण बिजनेस से जुड़े ज्यादातर काम घर से ही पूरे हो सकेंगे। आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात हो सकती है। अति आत्मविश्वास आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

1 मार्च 2024 मकर राशिफल (1 March 2024 Makar Rashifal)
रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी, इसलिए सोच-समझकर ही कोई ठोस निर्णय लें। कोई अप्रिय घटना घटने से मन में निराशा रहेगी। बिजनेस में किसी से आत्मिक रिश्ते बन सकते हैं। खांसी, बुखार और वायरल जैसी समस्या हो सकती है। संतान की गतिविधि पर नजर रखें।

1 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (1 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज आपके जीवन में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिससे आप काफी निराश रहेंगे। कोई करीबी रिश्तेदार या मित्र ईर्ष्या के कारण आपका प्रभाव खराब करने की कोशिश करेगा। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी की मदद करके आपको काफी खुशी का अनुभव होगा।

1 मार्च 2024 मीन राशिफल (1 March 2024 Meen Rashifal)
कार्यक्षेत्र में अधिक सूझ-बूझ के साथ काम करने की जरूरत है। बिजनेस में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी मिल सकता है। यदि भवन निर्माण संबंधी कोई कार्य अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। किसी गलतफहमी के कारण मन में संदेह या निराशा की स्थिति रहेगी।

 

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: त्रिदेवों का स्वरूप है ये ज्योतिर्लिंग, ‘खास’ पूजा करवाने दूर-दूर से आते हैं लोग, जुड़े हैं और भी कईं रहस्य


Mahashivratri 2024: ‘शिवरात्रि’ और ‘महाशिवरात्रि’ में क्या अंतर है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!