29 February 2024 आज का राशिफल: मिथुन-मीन वालों को पॉलिटिक्स से होगा लाभ-कौन फंस सकता है कानूनी मामलों में?

Daily Horoscope 29 February 2024: 29 फरवरी, गुरुवार को चर, सुस्थिर, वृद्धि और ध्रुव नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:32 तक रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचें।

 

Manish Meharele | Published : Feb 28, 2024 2:52 AM IST / Updated: Feb 29 2024, 08:28 AM IST

Aaj Ka Rashifal 29 February 2024: 29 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कोई धोखा दे सकता है, युवाओं करियर के प्रति गंभीर रहेंगे। वृषभ राशि वाले को कोई गुड न्यूज मिलेगी, सेहत में लापरवाही न बरतें। मिथुन राशि वाले मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे, रिश्तों में सुधार आएगा। कर्क राशि वालों के बनते काम बिगड़ सकते हैं, सेहत ठीक रहेगा। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

29 फरवरी 2024 मेष राशिफल (29 February 2024 Mesh Rashifal)
आज आपको कोई अपना ही घनिष्ठ मित्र धोखा दे सकता है। युवाओं अपने करियर के प्रति विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में फायदा पहुंचाएगी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते घनिष्ठ होंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा।

29 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (29 February 2024 Vrishbha Rashifal)
युवाओं करियर को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक वातावरण पहले से सुखद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जमीन-जायदाद और निवेश जैसे कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है।

29 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (29 February 2024 Mithun Rashifal)
रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी के दवाब में आ सकते हैं। परिवार के साथ खरीदारी में समय बीतेगा। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने पर विशेष ध्यान देंगे। पैसों से जुड़े किसी भी तरह के मामलों का निपटारा आज न करें।

29 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (29 February 2024 Kark Rashifal)
करियर के मामलों में अहंकार को आड़े न आने दें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। बहुत ज्यादा उत्तेजना किसी के साथ रिश्ते खराब कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके बिजनेस में मददगार साबित होगी। पारिवारिक माहौल पहसे से मधुर रहेगा। सेहत भी अच्छी रह सकती है।

29 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (29 February 2024 Singh Rashifal)
आज भाग्य आपके पक्ष में है। लाभ के नए सोर्स आपको मिलेंगे। किसी मानसिक चिंता से छुटकारा मिल सकता है। विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर किसी से विवाद हो सकता है। व्यापारिक गतिविधियां ठीक ढंग से चलती रहेंगी, जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

29 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (29 February 2024 Kanya Rashifal)
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। बिजनेसवुमेन को बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। पेट से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आप नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बिल्कुल सही है। मेहनत की उचित परिणाम मिलेगा।

29 फरवरी 2024 तुला राशिफल (29 February 2024 Tula Rashifal)
परिजनों के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कभी-कभी आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

29 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (29 February 2024 Vrischik Rashifal)
नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। नौकरी में अचानक कोई समस्या आ सकती है।

29 फरवरी 2024 धनु राशिफल (29 February 2024 Dhanu Rashifal)
आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, जिसके कारण बिजनेस में हानि हो सकती है। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वाहन या मकान से संबंधित कागजात संभालकर रखें। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

29 फरवरी 2024 मकर राशिफल (29 February 2024 Makar Rashifal)
किसी धार्मिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद संभव है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों में गंभीर रहें, नहीं तो बड़ी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी।

29 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (29 February 2024 Kumbh Rashifal)
विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। मशीनरी या तेल से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। काम की अधिकता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से ख़ुशी मिलेगी। भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे।

29 फरवरी 2024 मीन राशिफल (29 February 2024 Meen Rashifal)
काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगेतो बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़े सकते हैं। मित्रों की सलाह काम आएगी। पैतृक संपत्ति के मामले आज निपट सकते हैं। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

किन 5 लोगों को कभी उनके नाम से नहीं बुलाना चाहिए?


Vijaya Ekadashi 2024 Date: 6 या 7 मार्च, कब करें विजया एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, कथा सहित पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!