28 February 2024 आज का राशिफल: सिंह-तुला वालों को मिलेगी बुरी खबर-किसे होगी एक्सट्रा इनकम? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 28 February 2024: 28 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा। इस दिन कालदण्ड, गण्ड और वृद्धि नाम के 3 योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:39 से 02:05 तक रहेगा। बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 27, 2024 8:06 AM IST / Updated: Feb 28 2024, 08:23 AM IST

Aaj Ka Rashifal 28 February 2024: 28 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, जोखिम वाले कामों से दूर रहें। वृष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, संतान सुख भी मिलेगा। मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर सावधान रहें और बजट का भी ध्यान रखें। कर्क राशि वाले इमोशनल फूल बन सकते हैं, इन्हें एसिडिटी हो सकती है। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

28 फरवरी 2024 मेष राशिफल (28 February 2024 Mesh Rashifal)
बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी अपना काम ईमानदारी से करेंगे। आज जोखिम भरे कार्यों में पैसा लगाने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, सफलता भी मिलेगी।

28 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (28 February 2024 Vrishbha Rashifal)
आय के नए साधन आज मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। बाहरी लोगों को घर के मामलों में दखल न देने दें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। बिजनेस से जुड़े कार्यों में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान से सुख मिल सकता है।

28 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (28 February 2024 Mithun Rashifal)
अनावश्यक खर्चों में कटौती करें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। सेहत को लेकर की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। घर का वातावरण सुखद एवं अनुशासित रहेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। निजी संबंधों में सुधार होगा।

28 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (28 February 2024 Kark Rashifal)
आलस्य के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। कोई आपको आज इमोशनल फूल बना सकता है। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। किसी से मदद की उम्मीद किए बिना अपने कार्यों को पूरा करें। आपके व्यवहार में पॉजिटिव चेंज आएगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।

28 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (28 February 2024 Singh Rashifal)
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। किसी खास लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। मेहनत का बढ़िया परिणाम मिलेगा। शाम को कोई अशुभ सूचना मिलने से मन में अशांति और तनाव हो सकता है। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

28 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (28 February 2024 Kanya Rashifal)
नौकरी में काम ज्यादा होने से तनाव में आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बदलते मौसम का असर सेहत पर हो सकता है। युवाओं को भी अपने करियर से जुड़ा कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

28 फरवरी 2024 तुला राशिफल (28 February 2024 Tula Rashifal)
पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक बढ़ावा मिलेगा। कोई बुरी खबर आज मिल सकती है।

28 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (28 February 2024 Vrischik Rashifal)
घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। स्वास्थ्य पहसे से काफी अच्छा रहेगा। अचानक आप कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपकी उन्नति में मददगार भी साबित होंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

28 फरवरी 2024 धनु राशिफल (28 February 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आज किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में कोर्ट के बाहर ही सुलझा लेंगे तो बेहतर रहेगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

28 फरवरी 2024 मकर राशिफल (28 February 2024 Makar Rashifal)
अति आत्मविश्वास नुकसान का कारण बन सकता है। बिजनेस में नई योजना फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने की समस्या हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन ज्यादा प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में भी आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

28 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (28 February 2024 Kumbh Rashifal)
सकारात्मक गतिविधि वाले लोगों के साथ समय बीतेगा। बिजनेस में कोई भी ठोस फैसला सोच-समझकर लें। बुरी आदतों और संगति से बचकर रहें। आपके कार्यों की सराहना भी होगी और लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ेगा। कुछ मामलों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

28 फरवरी 2024 मीन राशिफल (28 February 2024 Meen Rashifal)
घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद संभव है। इस समय आप भावनाओं की बजाय अपनी बुद्धि और चतुराई से का’’म लें। युवाओं को भी अपने काम में सफलता पाने के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद मिल सकती है। लव लाइफ में सफलता मिलेगी।


ये भी पढ़ें-

Vijaya Ekadashi 2024 Date: 6 या 7 मार्च, कब करें विजया एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, कथा सहित पूरी डिटेल


Mahashivratri 2024: महादेव के त्रिशूल पर टिका है ये प्राचीन शहर, यहां मरने आते हैं लोग, ज्योतिर्लिंग के दर्शन से मिलता है मोक्ष


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!