Aaj Ka Panchang 27 फरवरी 2024: आज कौन-सी तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ योग बनेंगे? जानें पूरी डिटेल

Published : Feb 27, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-27-Feb-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 27 फरवरी, मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। राहुकाल दोपहर 03:32 से शाम 04:58 PM तक रहेगा। 

Panchang 27 February 2024: पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। इसलिए पुरातन समय में हर घर में पंचांग होना बहुत जरूर माना जाता था क्योंकि उस समय हर काम शुभ मुहूर्त देखकर करने की परंपरा थी। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

27 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 February 2024)
27 फरवरी 2024, दिन मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अशुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:32 से शाम 04:58 PM तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

27 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- हस्त
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Feb 27 8:52 PM
चन्द्रास्त - Feb 28 8:51 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:16 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 12:59 AM – 02:47 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:17 AM – 06:05 AM

27 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:47 AM – 11:13 AM
कुलिक - 12:39 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:12 AM – 09:58 AM और 11:24 PM – 12:14 AM
वर्ज्यम् - 01:59 PM – 03:47 PM


ये भी पढ़ें-


Mahashivratri 2024: 3 हजार फीट ऊंचाई पर है ये मंदिर, यहीं किया था महादेव ने भीम का वध, और भी रहस्य जुड़े हैं यहां से


Mahashivratri 2024: क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि, क्या जानते हैं आप?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 16 December 2025: सूर्य बदलेगा राशि, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से
100 साल बाद गुरु-शुक्र का संयोग, 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!