27 February 2024 आज का राशिफल: कर्क-कुंभ वाले खरीदेंगे संपत्ति, कौन रहेगा पत्नी से परेशान? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 27 February 2024: 27 फरवरी, मंगलवार को सौम्य, शूल और गण्ड नाम के 3 योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर 03:32 से शाम 04:58 PM तक रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Feb 26, 2024 8:16 AM IST / Updated: Feb 27 2024, 08:17 AM IST

Aaj Ka Rashifal 27 February 2024: 27 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले करियर से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। वृष राशि वाले अनजान लोगों पर भरोसा न करें, इनकी सेहत में सुधार होगा। मिथुन राशि वाले का पैसा अटक सकता है, नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कर्क राशि वाले पैसों के मामले में दूसरों पर भरोसा न करें, घर का माहौल ठीक रहेगा। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

27 फरवरी 2024 मेष राशिफल (27 February 2024 Mesh Rashifal)
आज आप अपने करियर से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें। नया काम शुरू करने से पहले उनकी रूपरेखा बना लें। पत्नी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

27 फरवरी 2024 वृष राशिफल (27 February 2024 Vrishbha Rashifal)
अनजान लोगों पर भरोसा न करें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर रखने में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर आज आप थोड़ी चूजी हो सकती हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत में भी सुधार होगा।

27 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (27 February 2024 Mithun Rashifal)
आज आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, जिसका फायदा आपको निकट भविष्य में मिलेगा। अगर पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसे निकलाने में काफी परेशानी होगी। गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें, इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है।

27 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (27 February 2024 Kark Rashifal)
परिवार में अनुशासन का माहौल रहेगा। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। बिजसेस के और ज्यादा मजबूत हो सकते हैं। घर का माहौल उचित और खुशहाल बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में अलगाव हो सकता है। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

27 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (27 February 2024 Singh Rashifal)
बिना वजह किसी से विवाद में न पड़ें। अपने क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगिता का परिणाम अपने पक्ष में मिल सकता है।

27 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (27 February 2024 Kanya Rashifal)
भविष्य के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप घर में थोड़ा नकारात्मक माहौल बना सकता है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। सेहत में भी लापरवाही न बरतें।

27 फरवरी 2024 तुला राशिफल (27 February 2024 Tula Rashifal)
आज लापरवाही के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना भी जरूरी है। बिजनेस से जुड़ी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो अब उसे सुलझाने का समय आ गया है।

27 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (27 February 2024 Vrischik Rashifal)
आज आप किसी को भी पैसे उधार न दें। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति ईमानदार रहेंगे, जिनका फायदा उन्हें जल्दी ही मिलेगा। बिजनेस में भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। निवेश के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।

27 फरवरी 2024 धनु राशिफल (27 February 2024 Dhanu Rashifal)
आय के साथ-साथ खर्च भी अधिक रहेगा। जल्दबाजी करने से कोई भी काम बिगड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ खरीदारी करने में समय बीतेगा, जिससे आपको खुशी भी मिलेगी। कुछ नई योजनाओं पर आप गंभीरता से विचार करेंगे।

27 फरवरी 2024 मकर राशिफल (27 February 2024 Makar Rashifal)
परिवार से जुड़ा कोई खास फैसला लेते समय घर के अनुभवी और खास लोगों से सलाह जरूर लें। इस समय किसी भी प्रकार का बिजनेस लोन न लें। घर के अविवाहित व्यक्ति के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास भी आज बड़ा हुआ रहेगा, जिससे उन्हें मनचाही सफलता मिलेगी।

27 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (27 February 2024 Kumbh Rashifal)
आज आपका अपने किसी मित्र के साथ संबंध ख़राब हो सकता है। मानसिक शांति पाने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर कुछ समय व्यतीत करें। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। सेहत में काफी सुधार होगा।

27 फरवरी 2024 मीन राशिफल (27 February 2024 Meen Rashifal)
आज आपके मन में अशांति और तनाव महसूस करेंगे। बच्चे अपने करियर के संबंध में शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी होगी। लाभदायक यात्रा का योग भी बन रहा है। परिवार के सदस्यों की सलाह काम आएगी।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: 3 हजार फीट ऊंचाई पर है ये मंदिर, यहीं किया था महादेव ने ‘भीम’ का वध, और भी रहस्य जुड़े हैं यहां से


Mahashivratri 2024: क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि, क्या जानते हैं आप?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!