Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: शुक्रवार को किसे मिलेगा किस्मत का साथ? जानें आज के राशिफल से

Published : Jun 13, 2025, 06:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: 13 जून 2025 शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानें आज का राशिफल… 

PREV
113
13 जून 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: 13 जून 2025 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, संतान से सहयोग मिलेगा। वृष राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इनकी सीक्रेट बात लीक हो सकती है। मिथुन राशि वालों को जमीन से लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। कर्क राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी लेकिन इनका खर्च बढ़ सकता है। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 13 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…

213
मेष राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। दोस्त एवं सहयोगियों से धोखा भी मिल सकता है। जीवन साथी अनुकूल रहेगा एवं सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बन सकते हैं। संतान से सहयोग मिलेगा।

313
वृषभ राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Taurus Rashifal)

निवेश सोच-समझकर करें और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से ज्यादा उम्मीद न करें। कार्यस्थल पर विवाद बढ़ सकते हैं। अपनी गुप्त बातें स्वयं तक ही सीमित रखें। लाभ के साथ खर्च की अधिकता भी रहेगी।

413
मिथुन राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Gemini Rashifal)

नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यात्रा भी हो सकती है। साथ ही, कार्य स्थल पर मनमुताबिक कार्य करने का मौका मिलेगा। जमीन आदि से लाभ होगा। योजनाएं सफल होगी एवं मांगलिक कार्यों में व्यय होने की संभावनाएं हैं। संतान से भी खुशियों की प्राप्ति होगी।

513
कर्क राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Cancer Rashifal)

शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। परिवार में सुखमय स्थिति रहेगी। किसी विशेष कार्य के हो जोने से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। वाहन सुख तो मिलेगा, किंतु अज्ञात चिंता हो सकती है। खर्च की अधिकता हो सकती है एवं अनावश्यक कार्यों में भी व्यय हो सकता है।

613
सिंह राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Leo Rashifal)

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए कारोबार की योजना बनेंगी तथा मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन से तकलीफ होने की संभावना है। धन को संभालना होगा। सांस संबंधी बीमारी हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Virgo Rashifal)

आज आपकी प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। सरकार से लाभ होने के आसार हैं। नया वाहन खरीदने की योजनाएं बनेंगी। नौकरी में लाभ के आसार बन रहे हैं, साथ ही स्थान परिवर्तन भी संभव है।

813
तुला राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Libra Rashifal)

आज का दिन थकाने वाला रहेगा। यह दिन परेशानियां देने वाला हो सकता है। वर्क प्लेस के साथ-साथ घरेलू मोर्चा भी संभालना पड़ेगा। मन की शांति भंग हो सकती है। कार्य परिवर्तन का मन बन सकता है, जो नुकसानदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नुकसान संभव है।

913
वृश्चिक राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Scorpio Rashifal)

सेहत को लेकर सावधान रहें। जीवन साथी का साथ देना होगा एवं दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में मनचाही सफलताएं मिलने में संदेह होगा एवं व्यर्थ की चिंताओं से ग्रस्त हो सकते हैं। योजनाएं विफल हो सकती हैं। पैसों के लेकर विवाद हो सकता है।

1013
धनु राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Sagittarius Rashifal)

इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इनकी आय के साथ सम्मान में भी वृद्धि होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी एवं यश की प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए किसी की मदद की आवश्यकता होगी। लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा राहत देने वाला रहेगा।

1113
मकर राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Capricorn Rashifal)

आज आप वाहन चलाते समय सावधानी रखें। माता-पिता से प्यार की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ मामलों में योग्यता को कम करके आंका जा सकता है। नौकरी में नए समझौते परेशानी देने वाले हो सकते हैं।

1213
कुंभ राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Aquarius Rashifal)

परिवार का वातावरण अनुकूल बना रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। वर्क प्लेस पर तनाव बन सकता है। विदेश जाने वालों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। संतान के करियर को लेकर कोई सूचना मिल सकती है।

1313
मीन राशिफल 13 जून 2025 (Dainik Pisces Rashifal)

बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है। नए लोगों को नौकरी पर रखने से पहले पूरी सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में फायदा होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories