17 February 2024 आज का राशिफल: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे मिलेगा लाइफ पार्टनर से गिफ्ट? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 17 February 2024: 17 फरवरी, शनिवार को गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन ध्वजा, श्रीवत्स, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसि्द्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 6 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:51 से 11:16 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 16, 2024 8:29 AM IST / Updated: Feb 17 2024, 08:17 AM IST

Aaj Ka Rashifal 17 February 2024: 17 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, ये नया काम भी शुरू कर सकते हैं। वृषभ राशि वाले हर निर्णय सोच-समझकर करें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले पर काम का बोझ बढ़ सकता है, पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार होगा। कर्क राशि वाले बिजनेस की नई योजनाएं बनाएंगे, संतान से सुख मिलेगा। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

17 फरवरी 2024 मेष राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
विद्यार्थियों और युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों की चालों को नज़रअंदाज न करें। जमीन की खरीद-फरोख्त का कार्य संपन्न हो सकता है। यदि रुपयों के लेन-देन से संबंधित कोई गतिविधि हो तो बहुत सावधानी से करें। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

17 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
आज आप हर निर्णय समझदारी से लें अन्यथा स्थिति खराब हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करना उचित रहेगा। बिजनेस से जुड़े कार्य निश्चित समय पर पूरे होंगे। भविष्य से जुड़ी योजनाएं शुरू कर सकते हैं। भावुक होने की बजाय समझदारी से काम लें। सेहत ठीक रहेगी।

17 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
आज आपके हर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। काम का बोझ ज्यादा न लें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस से जुड़े काम सामान्य रूप से चलेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार होगा।

17 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन काम आएगा। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर और खुशहाल रहेंगे। पिछली गलतियों से सीखकर आने की योजनाएं बनाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

17 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। किसी भी कार्य के बारे में ज्यादा न सोचें और तुरंत निर्णय लें। व्यापारिक कार्य से जुड़ा कोई ठोस निर्णय उत्तम साबित होगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। आज आपका कोई संकल्प पूरा होगा।

17 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
यदि आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे अवश्य पूरा करेंगे। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना भी जरूरी है, बेहतर होगा कि आप उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। किसी रिश्तेदार या मित्र की समस्या सुलझाने में मदद करने से ख़ुशी मिलेगी।

17 फरवरी 2024 तुला राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
आज किसी विशेष कार्य से जुड़ी योजना शुरू हो सकती है। जल्दबाजी और लापरवाही से काम बिगड़ भी सकता है। गलत खर्चों पर नियंत्रण रखें, अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

17 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
घर के बड़ों का सम्मान करें। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति जरूरी रहेगी। परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आप जितनी लगन और मेहनत से काम करेंगे, उतना ही परिणाम भी मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। जोखिम वाले काम करने से बचें।

17 फरवरी 2024 धनु राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
दूसरों के बजाए अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। स्वभाव में अहंकार आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई पुराना रोग फिर से परेशान करेगा।

17 फरवरी 2024 मकर राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही थकान से राहत मिलेगी। आज आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।

17 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
पैसों का भुगतान करते समय या अन्य कोई लेन-देन करते समय सावधान रहें। इस समय बिजनेस और नौकरी में लाभ की स्थिति बन रही है। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध बन सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत सफल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

17 फरवरी 2024 मीन राशिफल (17 February 2024 Mesh Rashifal)
युवा वर्ग अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे। काम की अधिकता के कारण आप कोई भी काम व्यवस्थित ढंग से पूरा नहीं कर पाएंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरा करने का सही समय है। लव लाइफ ठीक रहेगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

 

ये भी पढ़ें-

Shani Ast 2024 Rashifal: 39 दिन तक शनि रहेगा अस्त, 5 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, क्या होगा आपका हाल?

2 दिन रहेगी माघ मास की पूर्णिमा, कब करें व्रत-पूजा? दूर करें कन्फ्यूजन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!