Shani Ast 2024 Rashifal: 39 दिन तक शनि रहेगा अस्त, 5 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, क्या होगा आपका हाल?

Published : Feb 16, 2024, 09:43 AM IST
Shani-Ast-2024-Rashifal

सार

Shani Ast 2024: शनि हमारे सौर मंडल का प्रमुख ग्रह है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, ये ढाई साल में राशि बदलता है। इस दौरान ये मार्गी, वक्री और अस्त व उदय भी होता है। शनि की इन स्थितियों का असर सभी लोगों के जीवन पर दिखाई देता है। 

Shani Ast 2024 Rashifal: ज्योतिषियों के अनुसार, 17 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त होगा, ये स्थिति 26 मार्च तक रहेगी। शनि के अस्त होने से सभी 12 राशियों पर इसका अच्छा-बुरा असर देखने को मिलेगा। जिन राशियों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव है यानी मकर, कुंभ, मीन, कर्क और वृश्चिक, इनके लिए ये समय कुछ ज्यादा ही परेशान करने वाला रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से शनि के अस्त होने से किस राशि पर कैसा असर होगा…

मेष राशि को होगा फायदा
शनि के अस्त होने से मेष राशि वालों को फायदा मिलता नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, इनकम में भी वृद्धि होगी। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ इस समय मिलेगा।

वृष वाले होंगे परेशान
वृष राशि के लोग शनि के अस्त होने के कारण परेशान रहेंगे। इन्हें बिजनेस-नौकरी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान ये किसी घटना-दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इन्हें वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।

मिथुन वालों को आएंगी दिक्कतें
इस राशइ के लोगों के लिए शनि का अस्त होना मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इनके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, हालांकि अनुभवी लोगों की सलाह से ये परेशानी भी दूर हो जाएगी। इन्हें बड़ों की बात माननी चाहिए।

कर्क वालों पर है शनि की ढय्या
इस राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव है। इन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। धन हानि के योग भी इस दौरान बनेंगे। कोई विश्वासपात्र इन्हें धोखा दे सकता है।

सिंह वाले क्रोध न करें
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। प्रेम संबंधों उजागर होने से मान-सम्मान कम हो सकता है। इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं।

कन्या वाले विरोधियों से रहें सावधान
इस राशि के लोग विरोधियों के कारण परेशानी में फंस सकते हैं। इन्हें इस समय पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए या सावधान रहना चाहिए। व्यर्थ की बातों की जगह अपने काम पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।

तुला वालों की बिगड़ सकती है सेहत
शनि के अस्त काल के दौरान इस राशि के लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। संतान को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। इनके लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक वाले रहें सतर्क
इस राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव है। इस राशि के लोग अपने आस-पास के लोगों से सतर्क रहें क्योंकि इनके ऊपर कोई गलत आरोप लग सकता है, जिससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

धनु वालों की मिलेगी उपलब्धि
इस राशि वालों को शनि के अस्त होने से फायदा होगा। धन लाभ के योग बनेंगे, कोई बड़ी उपलब्धि भी इन्हें मिल सकती है, जिससे इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ये समय इनके लिए काफी शुभ रहेगा।

मकर वालों पर है उतरती साढेसाती
इस राशि पर शनि की उतरती साढेसाती है, इसलिए इन्हें नुकसान कम और फायदा ज्यादा होगा। इनकी सेहत में सुधार होगा। धन की स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ वालों की कम होगी इनकम
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती होने से इनकी आय में कमी हो सकती है, जिसके कारण इन्हें किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में कलह हो सकती है।

मीन वालों का हो सकता है विवाद
इस राशि पर भी शनि की चढ़ती साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण इनका किसी से विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पैसों को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


ये भी पढ़ें-

क्या है ‘घोटुल परंपरा’, जिसमें शादी से पहले साथ रहते हैं लड़का-लड़की?


Holika Dahan 2024: कब करें होलिका दहन 24 या 25 मार्च को?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज