Aaj Ka Panchang 16 फरवरी 2024: आज रथ सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Feb 16, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-16-Feb-2024

सार

16 फरवरी, शुक्रवार को गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इस दिन रथ सप्तमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसे अचला सप्तमी भी कहते हैं। राहुकाल सुबह 11:16 से 12:40 तक रहेगा। 

हिंदू धर्म में सूर्य को पंचदेवों में एक माना जाता है और इन्हें प्रत्यक्ष देवता भी कहते हैं यानी जो हमें दिखाई देते हैं। साल में कई बार सूर्यदेव की विशेष से जुड़े अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, रथ सप्तमी भी इनमें से एक है। इस बार रथ सप्तमी का पर्व 16 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

16 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 February 2024)
16 फरवरी 2024, दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 09 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इस दिन रथ सप्तमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसे अचला सप्तमी भी कहते हैं। शुक्रवार को भरणी नक्षत्र सुबह 08.46 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:16 से 12:40 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र, मंगल और बुध मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

16 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Feb 16 11:22 AM
चन्द्रास्त - Feb 17 1:12 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 06:21 AM – 07:57 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:25 AM – 06:13 AM

16 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:30 PM – 4:54 PM
कुलिक - 8:27 AM – 9:51 AM
दुर्मुहूर्त - 09:18 AM – 10:03 AM, 01:03 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 08:46 PM – 10:22 PM


ये भी पढ़ें-

Kab Hai Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब करें महाशिवरात्रि व्रत?


Hindu Navvarsh Start Date: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज