Aaj Ka Panchang 15 फरवरी 2024: गुप्त नवरात्रि के छठे दिन करें देवी कात्यायनी की पूजा, जानें शुभ-अशुभ योग

Published : Feb 15, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-15-Feb-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 15 फरवरी, गुरुवार को गुप्त नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस दिन देवी कात्यायानी की पूजा की जाएगी। गुरुवार को मानस, पद्म, सर्वार्थसिद्धि, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 5 शुभ योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:29 तक रहेगा। 

Aaj Ka Panchang: इस दिनों माघ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही है। 15 फरवरी को इसका छठा दिन है, इस दिन देवी कात्ययानी की पूजा का विधान है। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण ही ये देवी का ये नाम पड़ा। देवी कात्यायनी की पूजा स्वयं रावण भी करता था। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

15 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 February 2024)
15 फरवरी 2024, दिन गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 10.13 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस दिन देवी कात्यायानी की पूजा की जाएगी। गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र सुबह 09.26 तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:29 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा और गुरु मेष राशि में, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र, मंगल और बुध मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

15 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 6:18 PM
चन्द्रोदय - Feb 15 10:41 AM
चन्द्रास्त - Feb 16 12:10 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 04:06 AM – 05:39 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:26 AM – 06:14 AM

15 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:03 AM – 8:27 AM
कुलिक - 9:52 AM – 11:16 AM
दुर्मुहूर्त - 10:48 AM – 11:33 AM और 03:18 PM – 04:03 PM
वर्ज्यम् - 05:38 AM – 07:09 AM और 06:46 PM – 08:19 PM

 

ये भी पढ़ें-

Hindu Navvarsh Start Date: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081?


Kab Hai Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब करें महाशिवरात्रि व्रत?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज