16 February 2024 आज का राशिफल: मिथुन, सिंह और धनु वालों को होगा फायदा, कैसा बीतेगा शेष राशियों का दिन? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 16 February 2024: 16 फरवरी, शुक्रवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मुद्गर नाम का अशुभ योग और छत्र ब्रह्म तथा इंद्र नाम के 3 शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:16 से 12:40 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 14, 2024 9:13 AM IST / Updated: Feb 16 2024, 09:46 AM IST

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: 16 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले अनजान लोगों से दूर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृष राशि वालों की किसी से बहस हो सकती है, इनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, पारिवारिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा। कर्क राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

16 फरवरी 2024 मेष राशिफल (16 February 2024 Mesh Rashifal)
किसी अनजान व्यक्ति से मेल-जोल न बढ़ाएं। छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बिजनेस में जो परिवर्तन आप चाहते हैं, वो आज हो सकता है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको समाज और परिवार में उचित मान-सम्मान मिलेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

16 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (16 February 2024 Vrishbha Rashifal)
आज परिवार में किसी से आपकी बहस हो सकती है। पहले किए गए अच्छे कामों के परिणाम आज आपको मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो सकते हैं। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

16 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (16 February 2024 Mithun Rashifal)
अधिक ख़र्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ी कुछ नई नीतियां बनाएंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च होगा। किसी करीबी दोस्त को वहां किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

16 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (16 February 2024 Kark Rashifal)
कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपको बिजनेस से जुड़ी कोई नई सफलता दिला सकता है। आज निवेश संबंधी कामों में समय व्यतीत होगा और उनमें आपको सफलता भी मिलेगी। खर्चा अधिक होगा लेकिन साथ-साथ इनकम के नए साधन भी आपको प्राप्त होंगे।

16 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (16 February 2024 Singh Rashifal)
अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। योग्य लोगों की सलाह आपके काम आएगी। बिजनेस से जुड़े सभी काम ठीक से पूरे होंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में मीठी तकरार हो सकती है। किसी अजनबी से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें।

16 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (16 February 2024 Kanya Rashifal)
आज आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। अपना समय पॉजिटिव गतिविधि वाले लोगों के साथ बीतेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। आप लोग अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। ग्रह स्थिति भाग्य का निर्माण करेगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

16 फरवरी 2024 तुला राशिफल (16 February 2024 Tula Rashifal)
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। घर के वातावरण में अनुशासन बनाने के लिए कोई ठोस कदम आप उठा सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। संतान के करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है।

16 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (16 February 2024 Vrischik Rashifal)
बिजनेस-नौकरी से जुड़ी गतिविधियों को आज टाल दें। पैसों से जुड़े काम करते समय सोच-विचार कर लें। अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखें। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान रहेगा। विरासत में मिली संपत्ति को लेकर कोई विवाद बढ़ सकता है। क्रोध में आकर कोई निर्णय ले सकते हैं।

16 फरवरी 2024 धनु राशिफल (16 February 2024 Dhanu Rashifal)
आज सोचे हुए सभी काम आसानी से हो जाएंगे। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। नए प्रेम संबंध भी आज मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जो परेशानियां चल रही है उससे थोड़ी राहत मिलेगी। सरकारी योजनाओं के काम सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला है।

16 फरवरी 2024 मकर राशिफल (16 February 2024 Makar Rashifal)
आज आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा, एक छोटी सी गलती आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। पैसों से जुड़े मामले अभी थोड़े सुस्त रह सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाएं बनेंगी।

16 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (16 February 2024 Kumbh Rashifal)
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आय के साधनों में थोड़ी कमी आ सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में पूरा ध्यान देना अति आवश्यक है। नौकरी से जुड़े मामले आज अटक सकते हैं। व्यर्थ के विवादों पर ध्यान न दें नहीं तो कोई जरूरी काम हाथ से निकल सकता है।

16 फरवरी 2024 मीन राशिफल (16 February 2024 Meen Rashifal)
पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। आज आप प्रत्येक कार्य को व्यवहारिक ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्र और रिश्तेदार भी आपकी बुद्धिमत्ता का सम्मान करेंगे। संतान पक्ष से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Hindu Navvarsh Start Date: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081?


Kab Hai Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब करें महाशिवरात्रि व्रत?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!