15 February 2024 Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी मनचाही नौकरी-किसे मिलेगी ससुराल से गुड न्यूज? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 15 February 2024: 15 फरवरी, गुरुवार को गुप्त नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायानी की पूजा की जाएगी। गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। 

 

Manish Meharele | Published : Feb 14, 2024 8:27 AM IST

Aaj Ka Rashifal 15 February 2024: 15 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले आज पैसों का लेन-देन न करें, इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। वृषभ राशि वाले धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे, प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों का भाइयों के विवाद हो सकता है, हालांकि ये मामला जल्दी ही सुलझ जाएगा। कर्क राशि वालों का वाहन खराब हो सकता है, जिसे सुधरवाने में काफी खर्च होगा। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

15 फरवरी 2024 मेष राशिफल (15 February 2024 Mesh Rashifal)
आज किसी से भी पैसों का लेन-देन न करें, इससे रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। युवाओं को अपने करियर पर अधिक ध्यान देना चाहिए। नौकरी में काम अधिक रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलना-जुलना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

15 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (15 February 2024 Vrishbha Rashifal)
शत्रुओं की हरकतों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इन्वेस्ट से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आज आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है। परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में जीवनसाथी की अहम भूमिका रहेगी।

15 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (15 February 2024 Mithun Rashifal)
घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी बात भाइयों से नोंक-झोंक हो सकती है, हालांकि दूसरों के हस्तक्षेप से मामला सुलझ जाएगा। बच्चों की संगति पर नज़र रखें, समय रहते कठोर निर्णय लेना आवश्यक है। बिजनेस और नौकरी से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं।

15 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (15 February 2024 Kark Rashifal)
परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए योग्या रिश्ता आ सकता है। वाहन खराब हो सकता है, जिसे सुधरवाने में काफी खर्च होगा। पूरी लगन और मेहनत से अपने काम के प्रति आप प्रयासरत रहेंगे। स्वयं को साबित करने के लिए अच्छी स्थितियां हैं। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

15 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (15 February 2024 Singh Rashifal)
आज आप जो चाहेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आय के साथ व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी, फिर भी पैसों के मामले अटकेंगे नहीं। सख्त नियंत्रण के बिना बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। अपनी कोई भी योजना किसी के सामने उजागर न करें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

15 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (15 February 2024 Kanya Rashifal)
वाहन चलाते समय सावधान रहें, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही आपको कानूनी मामले में फंसा सकती है। आर्थिक परेशानियां बनी रहेंगी। परिवार और समाज में आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी

15 फरवरी 2024 तुला राशिफल (15 February 2024 Tula Rashifal)
सामाजिक और धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा लगेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। घर का वातावरण व्यवस्थित एवं अनुशासित रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

15 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (15 February 2024 Vrischik Rashifal)
पैसों के लेन-देन में नुकसान हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। आज आप कोई भी नया काम शुरू न करें तो बेहतर रहेगा। परिवार के साथ खरीदारी में समय बीतेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

15 फरवरी 2024 धनु राशिफल (15 February 2024 Dhanu Rashifal)
निजी कामों के चलते परिवार के साथ समय नहीं बिता पाएंगे, जिससे कारण कलह हो सकती है। आज कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा, लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। घर में किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकता है। रुचि के कामों में समय बीतेगा।

15 फरवरी 2024 मकर राशिफल (15 February 2024 Makar Rashifal)
आज आप भावुक होकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी भी समस्या में परिवार वालों से सलाह लेना उचित रहेगा। शांति से और सोच-समझकर काम करें। संतान के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकेत हैं। सेहत ठीक रहेगी।

15 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (15 February 2024 Kumbh Rashifal)
आज आपको अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। बिजनेस की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। बिजनेस से जुड़ी नई योजना शुरू करने से पहले एक बार फिर से विचार कर लें। मोबाइल या ईमेल से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। संतान की गतिविधि पर नजर रखें।

15 फरवरी 2024 मीन राशिफल (15 February 2024 Meen Rashifal)
ऑफिस में काम अधिक होने के कारण घर पर समय नहीं दे पाएंगे। घर के रख-रखाव पर पैसा खर्च होगा। घर और समाज में आपकी किसी विशेष सफलता की चर्चा होगी। बच्चों की गतिविधियों में रुचि लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Hindu Navvarsh Start Date: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081?


क्या है ‘घोटुल परंपरा’, जिसमें शादी से पहले साथ रहते हैं लड़का-लड़की?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!