Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: मेष वालों को पैसा-वृषभ वालों को मिलेगी जॉब, जानें कैसा बीतेगा आज का दिन? जानें राशिफल से

Published : Jun 18, 2025, 06:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: 18 जून, बुधवार को कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कालभैरव की पूजा का विधान है। इस दिन ग्रहों की स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। पढ़ें आज का राशिफल। 

PREV
113
18 जून 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: 18 जून 2025 को मेष राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है। वृष राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मिथुन राशि वालों को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कर्क राशि वाले बिजनेस में बड़ा सौदा कर सकते हैं। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…

213
मेष राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि की कोई बड़ी टेंशन आज खत्म हो सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। करियर को लेकर कोई नया प्लान बन सकता है। किसी बात को लेकर स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

313
वृषभ राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर अधिकारियों से मदद मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात इन्हें परेशानी में डाल सकती है। सेहत ठीक न होने से आलस्य और थकान रहेगी। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

413
मिथुन राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर भी विचार होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। चोट-मोच लग सकती है, वाहन चलाते समय सावधान रहें। लव लाइफ के मामले आज उलझ सकते हैं।

513
कर्क राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ फल देने वाला है। बिजनेस में फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा लेकिन कोई पुरानी बीमार परेशान कर सकती है।स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)

पुराने विवादों का निपटारा आज हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदे का दिन है। कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं जिससे आपका स्टेट्स और ज्यादा नजर आएगा। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी बनी रहेगी।

713
कन्या राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। आज थकान और तनाव भी बढ़ सकता है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फिलहाल इसे अभी के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा।

813
तुला राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं। अगर कोई लोन लेना चाहते हैं तो इसमें भी सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग ऑफिस के विवादों से खुद को दूर रखें नहीं तो इनकी नौकरी जा सकती है। अधिकारी इनसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई खबर इनका टेंशन थोड़ा कम कर सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

कामकाज के हिसाब से आज का दिन शुभ है। सेहत भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। लेकिन आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा नहीं तो किसी करीबी से आपकी अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है। इन्हें मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोई गुप्त योजना लीक हो सकती है। कोई करीबी व्यक्ति ही इन्हें धोखा दे सकता है, इसलिए बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखकर आप अपनी परेशानी कम कर सकते हैं।

1213
कुंभ राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

बिजनेस और नौकरी वालों के लिए भी दिन पहले की अपेक्षा काफी ठीक रहेगा। आज कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा होगी, जो भविष्य के लिए नया रास्ता बनाएगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संतान से सुख मिलेगा।

1313
मीन राशिफल 18 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इन्वेस्टमेंट के मामले में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में जो टारगेट आपने तय किया है वो पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी फायदा होगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories