19 January 2024 आज का राशिफल: आज किसे मिलेगी कोर्ट केस में सफलता-किसे हो सकती है धन हानि? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 19 January 2024: 19 जनवरी, शुक्रवार को भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का योग बनेगा। राहुकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक रहेगा। इस दिन शुक्र वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित है।

 

Manish Meharele | Published : Jan 18, 2024 9:15 AM IST / Updated: Jan 19 2024, 08:15 AM IST

Aaj Ka Rashifal 19 January 2024: 19 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले को कोई धोखा दे सकता है, राजनीति गतिविधियों में समय बीतेगा, मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, नौकरीपेशा का ट्रांसफर भी संभव है। कर्क राशि वालों को कोर्ट केस में सफलता मिलेगी, इनकी बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

19 जनवरी 2024 मेष राशिफल (19 January 2024 Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, युवाओं करियर के प्रति लापरवाही रहेंगे, जिसके कारण इन्हें बाद में परेशानी होगी। नए लोगों से संबंध काम आएंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्ते घनिष्ठ होंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। ध्यान रखें कोई अपना ही घनिष्ठ मित्र धोखा दे सकता है।

19 जनवरी 2024 वृष राशिफल (19 January 2024 Vrishbha Rashifal)
19 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, सेहत कमजोर हो सकती है। जमीन-जायदाद और निवेश जैसे कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है। सब कुछ ठीक होते हुए भी मन में कोई निगेटिव विचार आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा उपहार आज मिलेगा।

19 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (19 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, घर की मरम्मत करवाने से बजट बिगड़ सकता है। मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। परिवार के साथ खरीदी करने जा सकते हैं। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। मानसिक रूप से आप स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

19 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (19 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। सेहत पहसे से अच्छी रहेगी। किसी प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। पड़ोसियों से विवाद संभव है। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी।

19 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (19 January 2024 Singh Rashifal)
19 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज भाग्य आपके पक्ष में है, लेकिन विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों के कारण तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी, नौकरी में भी सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से छुटकारा मिलेगा।

19 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (19 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस वुमेन के लिए दिन खास है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। पेट से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आप नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बिल्कुल सही है। मेहनत के मुकाबले परिणाम कम मिल सकता है।

19 जनवरी 2024 तुला राशिफल (19 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, घर में किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमि हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच अहं को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। संतान से सुख मिलेगा।

19 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (19 January 2024 Vrischik Rashifal)
19 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, नकारात्मक गतिविधि के लोगों के संपर्क में रहना आपके लिए मानहानि का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

19 जनवरी 2024 धनु राशिफल (19 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, किसी प्रकार की व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में हानि हो सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। वाहन या मकान से संबंधित कागजात रखें। कभी-कभी किसी खास विषय के बारे में जानने की इच्छा आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है।

19 जनवरी 2024 मकर राशिफल (19 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। निगेटिव विचारों का असर पारिवारिक जीवन पर दिखाई देगा। विवादों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक है। सेहत ठीक रहेगी।

19 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (19 January 2024 Kumbh Rashifal)
19 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। मशीन या तेल से जुड़ा व्यवसाय काफी लाभदायक हो सकता है। काम की अधिकता रहेगी। बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से ख़ुशी मिलेगी। भाइयों से मधुर संबंध बनाए रखें। सेहत में लापरवाही न बरतें।

19 जनवरी 2024 मीन राशिफल (19 January 2024 Meen Rashifal)
धनु राशिफल 19 जनवरी 2024 के अनुसार, खानपान से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। काम को योजनाबद्ध तरीके से करने से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन हो सकता है। कोर्ट केस बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। धन हानि हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें-

कौन है ‘सखी समुदाय’, जो देवी सीता को मानते बहन और श्रीराम को जीजा?


राम लला को लगाएं ये 5 स्पेशल ‘भोग’, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!