2 April 2024 आज का राशिफल: वृष-मिथुन वालों को बिजनेस में मिलेगी सफलता-किसे लग सकती है चोट? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 2 April 2024: 2 अप्रैल, मंगलवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:34 से 05:06 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Apr 1, 2024 9:10 AM IST / Updated: Apr 02 2024, 07:58 AM IST

Aaj Ka Rashifal 2 April 2024: 2 अप्रैल 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, बिनजेस में बदलाव होगा। वृषभ राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वाले इन्वेस्टमेंट की योजना बनाएंगे, इन्हें संतान से सुख मिलेगा। कर्क राशि वाले की पत्नी से नोंक-झोंक हो सकती है, इनके लिए शेयर बाज़ार में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

2 अप्रैल 2024 मेष राशिफल (2 April 2024 Mesh Rashifal)
घर की सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। बिजनेस में बदलाव की स्थिति बन रही है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे। बदलते मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। संतान को गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

2 अप्रैल 2024 वृषभ राशिफल (2 April 2024 Vrishbha Rashifal)
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। पैसों के लेन-देन के लिए समय अच्छा है। घर में मेहमानों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल रहेगा। बिजनेस में आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी की बात मानकर चलें तो बेहतर रहेगा। पुराने विवादों का अंत आज हो सकता है।

2 अप्रैल 2024 मिथुन राशिफल (2 April 2024 Mithun Rashifal)
इन्वेस्टमेंट से जुड़ी नई योजना आज बन सकती है। घर के इंटीरियर या बदलाव करने की प्लानिंग होगी। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस की जिम्मेदारियाँ आज आप पर ही होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में पैसा खर्च होगा। संतान सुख मिलेगा।

2 अप्रैल 2024 कर्क राशिफल (2 April 2024 Kark Rashifal)
बिजनेस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। नौकरी में आपको नई सफलता हासिल होगी। पति-पत्नी के बीच मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। इनकम के सोर्स आज बढ़ सकते हैं। शेयर बाज़ार या पॉलिसी आदि में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।

2 अप्रैल 2024 सिंह राशिफल (2 April 2024 Singh Rashifal)
आज थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। भ्रम की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पुश्तैनी संपत्ति बेचने पर विचार हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। विवादों से दूर रहने में भलाई है।

2 अप्रैल 2024 कन्या राशिफल (2 April 2024 Kanya Rashifal)
पारिवारिक माहौल आज खुशनुमा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच के योग बन रहे हैं। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने के योग बन सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। कोट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।

2 अप्रैल 2024 तुला राशिफल (2 April 2024 Tula Rashifal)
इस राशि के युवा लोग बुरी संगति में फंस सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है। संतान के करियर संबंधी किसी भी समस्या में मित्रों से उचित सलाह और सहायता प्राप्त करें। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से अनचाहा मेहमान आ सकता है।

2 अप्रैल 2024 वृश्चिक राशिफल (2 April 2024 Vrischik Rashifal)
कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ता मजबूत होगा। संपत्ति से जुड़े किसी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में सोच-समझकर ही निर्णय लें। बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।

2 अप्रैल 2024 धनु राशिफल (2 April 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपका समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए आज दिन शुभ है। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता बनाकर रखें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

2 अप्रैल 2024 मकर राशिफल (2 April 2024 Makar Rashifal)
संतान के करियर संबंधी किसी असफलता से मन निराश रहेगा। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप पति-पत्नी और परिवार के बीच गलतफहमी पैदा कर सकता है। लंबे समय से अटका सरकारी काम आज हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

2 अप्रैल 2024 कुंभ राशिफल (2 April 2024 Kumbh Rashifal)
आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच थोड़ा विवाद हो सकता है। कोई आपको इमोशनल फूल बना सकता है। संतान पक्ष से संतोषजनक परिणाम मिलने से भी राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

2 अप्रैल 2024 मीन राशिफल (2 April 2024 Meen Rashifal)
घर में किसी सदस्य के विवाह में परेशानी आ सकती है। ज्यादा बिजी होने के कारण घर-परिवार का ध्यान नहीं रख पाएंगे। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसिलए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में आपकी कार्यकुशलता की तारीफ हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Shani Rashifal April 2024: सूर्य ग्रहण से पहले शनिदेव दिखाएंगे चमत्कार, 4 राशि वाले हो सकते हैं मालामाल


अंतिम संस्कार से लौटकर कौन-से 4 काम जरूर करना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!