21 February 2024 आज का राशिफल: मेष-मिथुन और धनु वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, डेली राशिफल से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

Daily Horoscope 21 February 2024: 21 फरवरी, बुधवार को बुध प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बुधवार को गद, मातंग, आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 4 योग रहेंगे। इस दिन उत्तर दिशा में यात्रा न करें।

 

Manish Meharele | Published : Feb 20, 2024 6:36 AM IST / Updated: Feb 21 2024, 08:33 AM IST

Aaj Ka Rashifal 21 February 2024: 21 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का पड़ोसियों से विवाद हो सकता है, ये सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि वाले बच्चों के करियर को लेकर चिंता में रहेंगे, प्रॉपर्टी के लेन-देन से फायदा होगा। मिथुन राशि वाले पैसों के लेन-देन में विशेष ध्यान रखें, ये परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। कर्क राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

21 फरवरी 2024 मेष राशिफल (21 February 2024 Mesh Rashifal)
आज किसी बात पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। वर्क प्लेस पर आज किसी कारण आप तनाव में रहेंगे। काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पोंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याएं आज अचानक और बढ़ सकती हैं। लंबे समय से रुकी हुई पेमेंट मिलना संभव है। सेहत का ध्यान रखें।

21 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (21 February 2024 Vrishbha Rashifal)
बच्चों के करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। काम अधिक होने से सेहत पर इसका असर साफ-साफ दिखाई देगा। परिवार में आज को धार्मिक आयोजन हो सकता है। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन में भी बीतेगा। प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए आज का दिन शुभ है। पति-पत्नी के रिश्ते घनिष्ठ हो सकते हैं।

21 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (21 February 2024 Mithun Rashifal)
आज रुपए के लेन-देन पर विशेष ध्यान रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। लोने लेने की योजना बना रहे हैं, इसके लिए एक बार और विचार करें। आज आप अपनी क्षमता से अधिक काम करेंगे। आपका थोड़ा समय सामाजिक कामों में भी बीतेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

21 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (21 February 2024 Kark Rashifal)
घर के किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। आज कोई नया काम शुरू न करें तो बेहतर रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चिंता दूर होगी। किसी करीबी मेहमान के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच कोई विवाद संभव है।

21 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (21 February 2024 Singh Rashifal)
संतान के कारण आज आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी आज ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। संपत्ति खरीदने और बेचने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

21 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (21 February 2024 Kanya Rashifal)
आज आप अपने निजी काम की वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अपनी योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें, नहीं तो लीक हो सकती हैं। आज की गई मेहनत का फल भविष्य में मिलेगा।

21 फरवरी 2024 तुला राशिफल (21 February 2024 Tula Rashifal)
आज आपके ऊपर आलस्य हावी रहेगा, इससे आपकी कार्य क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें। काम की अधिकता से कभी-कभी थकान हो सकती है। आज किसी राजनेता के संबंधों से आपको लाभ हो सकता है। अजनबी लोगों से व्यवहार न करें।

21 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (21 February 2024 Vrischik Rashifal)
आज विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। बिजनेस की गतिविधियां धीमी रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे परेशानियां दूर होंगी। विचारों में नकारात्मकता आ सकती है, जो ठीक नहीं है। समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मुलाकात खुशी देगी।

21 फरवरी 2024 धनु राशिफल (21 February 2024 Dhanu Rashifal)
पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहनों से विवाद संभव है। गैस और कब्ज जैसी शिकायतें पेट खराब होने के कारण हो सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई नई योजना बना सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपने मन की बात ही सुनें।

21 फरवरी 2024 मकर राशिफल (21 February 2024 Makar Rashifal)
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, इससे आपकी इमेज खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। खांसी, बुखार जैसा संक्रमण रह सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

21 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (21 February 2024 Kumbh Rashifal)
आज आ किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो ये पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां शुभ कार्य में जाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें, नहीं तो बड़ी परेशानी हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

21 फरवरी 2024 मीन राशिफल (21 February 2024 Meen Rashifal)
आज बिजनेस-नौकरी में अधिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी नियमित दिनचर्या और उचित खान-पान से सेहत ठीक रहेगी। आप नये जोश और आत्मविश्वास के साथ काम के प्रति समर्पित रहेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: महीने में 2 दिन इस मंदिर में जरूर आते हैं शिव-पार्वती! इसे कहते हैं ‘दक्षिण का कैलाश’


मां के गर्भ में ही हो जाता है शिशु का पहला संस्कार, क्या है इसका नाम?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!