Aaj Ka Panchang 20 फरवरी 2024: आज करें जया एकादशी व्रत, बनेंगे त्रिपुष्कर सहित ये 5 शुभ योग

Published : Feb 20, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-20-Feb-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 20 फरवरी, मंगलवार को जया एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन चर, सुस्थिर, त्रिपुष्कर, प्रीति और आयुष्मान नक्षत्र भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:30 से शाम 04:56 तक रहेगा। अमृत काल इस दिन नहीं है। 

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर महीने में 2 एकादशी आती है, इस तरह एक साल में कुल 24 एकादशी का संयोग बनता है। इनमें से माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 20 फरवरी, मंगलवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

20 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 February 2024)
20 फरवरी 2024, दिन मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 09.55 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से 12.13 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से चर और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, प्रीति और आयुष्मान नक्षत्र भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:30 से शाम 04:56 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

20 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - Feb 20 2:46 PM
चन्द्रास्त - Feb 21 4:56 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:03 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 05:23 AM – 06:11 AM

20 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:50 AM – 11:15 AM
कुलिक - 12:40 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:16 AM – 10:01 AM और 11:24 PM – 12:14 AM
वर्ज्यम् - 01:15 AM – 02:59 AM


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: इस ज्योतिर्लिंग के अंदर है पत्थर को सोने में बदलने वाली ‘चमत्कारी मणि’, आज तक अनसुलझे हैं इस मंदिर के रहस्य


Kalki Dham Sambhal: कौन हैं भगवान कल्कि, जो लेंगे कलयुग में अवतार?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि
Aaj Ka Rashifal 4 December 2025: किसकी बढ़ेगा आमदनी-कौन जाएगा विदेश यात्रा पर? जानें राशिफल से