23 December 2023 Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि वालों को इंटरव्यू में मिलेगी सफलता-किसका होगा विवाद? दैनिक राशिफल से जानें

Published : Dec 23, 2023, 04:00 AM ISTUpdated : Dec 23, 2023, 01:28 PM IST
Rashifal-23-Dec-2023

सार

Daily Horoscope 23 December 2023: 23 दिसंबर, शनिवार को भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। राहुकाल सुबह 09:47 से 11:06 तक रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। 

Aaj Ka Rashifal 23 December 2023: 23 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले के बिजनेस की स्थिति धीमी रहेगी और सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। वृषभ राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, इन्हें मनचाही सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, लव लाइफ भी ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, घर में खुशी का माहौल रहेगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

दैनिक मेष राशिफल (Daily Mesh Rashifal)
मेष राशिफल 23 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आप परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। पैसों के मामले में किसी के सुझावों से असहमति हो सकती है। बिजनेस की स्थिति धीमी रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। संतान से सुख मिलेगा।

दैनिक वृषभ राशिफल (Daily Vrishbha Rashifal)
23 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, वृषभ राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, इन्हें मनचाही सफलता मिलेगी। आज पैसा खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। किसी खास मामले में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सेहत कमजोर रहेगी। ऑफिस में किसी से विवाद संभव है।

दैनिक मिथुन राशिफल (Daily Mithun Rashifal)
दैनिक राशिफल 23 दिसंबर 2023 के अनुसार, मिथुन राशि वाले आज पुरानी बातों पर विचार न करें। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। लव लाइफ भी ठीक रहेगी। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं। समय देखकर ही निर्णय लें।

दैनिक कर्क राशिफल (Daily Kark Rashifal)
कर्क राशिफल 23 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज घर के मामलों को शांति से निपटाएं। निगेटिव विचारों से डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। इंटरव्यू में या नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस से जुड़ी नई जानकारी आपके काम आएगी।

दैनिक सिंह राशिफल (Daily Singh Rashifal)
23 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज धर्म-कर्म के मामलों में आपका विशेष योगदान रहेगा। रिश्तेदारों से संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इन्वेस्टमेंट करते समय जल्दबाजी न करें। सेहत ठीक रहेगी।

दैनिक कन्या राशिफल (Daily Kanya Rashifal)
23 दिसंबर 2023 कन्या राशि का राशिफल दिखा रहा है कि आज इन्हें प्रॉपर्टी से फायदा होगा। आज कोई भी फैसला इमोशनल होकर न लें। लव लाइफ की स्थिति पहले से अनुकूल रहेगी। महिलाओं के लिए दिन खास तौर पर शुभ रहेगा। कोई बड़ा टारगेट आज पूरा हो सकता है।

दैनिक तुला राशिफल (Daily Tula Rashifal)
तुला राशिफल 23 दिसंबर 2023 के अनुसार, बच्चों के करियर से जुड़ी समस्या का समाधान आज हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। हर काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो सफल रहेंगे। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे और इनसे आपको लाभ भी होगा। सेहत ठीक रहेगी।

दैनिक वृश्चिक राशिफल (Daily Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 23 दिसंबर 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। थोड़ा समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। घर में खुशियों का आगमन होगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

दैनिक धनु राशिफल (Daily Dhanu Rashifal)
23 दिसंबर 2023 धनु राशि का राशिफल दिखा रहा है कि आज बिजनेस से जुड़े सभी काम समय पर पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घर के मामलों में दूसरों को दखल न देने दें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

दैनिक मकर राशिफल (Daily Makar Rashifal)
मकर राशिफल 23 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। पैसों के मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। बिजनेस और नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रूचि के कामों में समय बीतेगा। समय मिला-जुला रहेगा।

दैनिक कुंभ राशिफल (Daily Kumbh Rashifal)
23 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। किसी खास व्यक्ति से जुड़ी बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। समाजसेवा के कामों में समय बीतेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें।

दैनिक मीन राशिफल (Daily Meen Rashifal)
23 दिसंबर 2023 मीन राशि का राशिफल दिखा रहा है कि भवन-भूमि से जुड़ा कोई काम यदि अटका है तो वह पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों से जुड़ी गलतफहमी दूर हो सकती है। परिवार के लोगों से खास मुद्दे पर गंभीर बातचीत होगी। पैसा उधार देने से बचें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को ही क्यों? जानें 7 कारण


अयोध्या में राम लला को कौन-से खास ‘चावल’ का भोग लगाते हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज