25 February 2024 आज का राशिफल: 12 राशियों में कौन रहेगा सबसे लकी-किसकी बढ़ेंगी परेशानियां? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 25 February 2024: 25 फरवरी, रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:57 से 06:23 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 24, 2024 6:20 AM IST / Updated: Feb 25 2024, 08:17 AM IST

Aaj Ka Rashifal 25 February 2024: 25 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं, इनकी सेहत भी बिगड़ सकती है। वृष राशि वाले बिजनेस में बड़ी डील करेंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, इनका समय आध्यात्मिक कामों में बीतेगा। कर्क राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, इन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

25 फरवरी 2024 मेष राशिफल (25 February 2024 Mesh Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यभार अधिक होने से सेहत पर इसका असर हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ज्ञानवर्धक एवं रोचक साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत होगा। आप किसी कानूनी परेशानी में पड़ सकते हैं।

25 फरवरी 2024 वृष राशिफल (25 February 2024 Vrish Rashifal)
बिजनेस में आज कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। गले में किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम संबंधी गतिविधियां होंगी। अपने काम पर ध्यान देने से आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

25 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (25 February 2024 Mithun Rashifal)
भाइयों के साथ चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण हल निकल सकता है। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर आपका ध्यान रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। तनाव और चिंता के कारण अनिद्रा जैसी शिकायत हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

25 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (25 February 2024 Kark Rashifal)
आज आप खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। पड़ोसियों से झगड़ा या बहस हो सकती है। घर में किसी समस्या के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोग अपना विशेष ख्याल रखें। युवा अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

25 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (25 February 2024 Singh Rashifal)
अनावश्यक बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। परिवार में चल रहे विवाद आज खत्म हो सकते हैं। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

25 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (25 February 2024 Kanya Rashifal)
बच्चों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, बुखार हो सकती है। नौकरी में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से राहत महसूस होगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह काम आएगी। सफलता की चाह में कुछ भी अनुचित न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

25 फरवरी 2024 तुला राशिफल (25 February 2024 Tula Rashifal)
बिजनेस में दूसरे लोगों की दखल परेशानी बढ़ा सकती है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। मनोरंजन, खरीदारी में समय बीतेगा। आज आपको कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

25 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (25 February 2024 Vrischik Rashifal)
आज का दिन थोड़ा मिश्रित फलदायी रहेगा। नजदीकी संबंधों के बीच चल रहा विवाद किसी के हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। विवाह योग्य लोगों से अच्छे रिश्ते को लेकर बातचीत भी शुरू हो सकती है।

25 फरवरी 2024 धनु राशिफल (25 February 2024 Dhanu Rashifal)
दूसरों की जिम्मेदारी लेकर आप परेशानी में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान चाहिए। वर्क प्लेस में पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

25 फरवरी 2024 मकर राशिफल (25 February 2024 Makar Rashifal)
किसी प्रिय मित्र के संबंध में अप्रिय सूचना मिलने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है।

25 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (25 February 2024 Kumbh Rashifal)
किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। किसी की गलती पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय शांति से काम लें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम पूरा होगा।

25 फरवरी 2024 मीन राशिफल (25 February 2024 Meen Rashifal)
किसी नजदीकी रिश्तेदार को लेकर आपके मन में संदेह और भ्रम हो सकता है, जिससे रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका को डेट पर जाने का भी मौका मिलेगा। गलत खान-पान से पेट दर्द हो सकता है। घर के रख-रखाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।


ये भी पढ़ें-

March 2024 Festival List: मार्च में किस त्योहार पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें पूरे महीने के व्रत-पर्वों की पूरी डिटेल


Mahashivratri 2024: रोज रात यहां ‘चौपड़’ खेलते आते हैं शिव-पार्वती, इस मंदिर के दर्शन बिना पूरी नहीं होती तीर्थ यात्रा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!