Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: कौन बचे इन्वेस्टमेंट से-किसे मिलेगा लाइफ पार्टनर? जानें राशिफल से

Published : Aug 03, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_3-August-2025

सार

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: 3 अगस्त 2025 को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर पुष्य से आश्लेषा में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: 3 अगस्त, रविवार को मेष राशि वाले को कोई बड़ी सफलता माता-पिता के सहयोग से मिल सकती है। वृष राशि वालों को संपत्ति से लाभ होगा। मिथुन राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे। कर्क राशि वाले बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपको माता-पिता के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है जो भविष्य में फायदा पहुंचाएगी। पहले किए गए निवेश से आज फायदा होगा। किसी करीबी से नोंक-झोंक हो सकती है। माता की बिगड़ती सेहत के चलते दौड़भाग करनी पड़ेगी।

वृषभ राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज संपत्ति के मामले में लकी रहेंगे। पुश्तैनी मकान में से हिस्सा मिल सकता है। कोई बड़ा कर्ज आज चुका सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है। बिजनेस-नौकरी के मामलों में भी दिन शुभ रहेगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग भी आज मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि वालों के बिजनेस में तेजी आ सकती है। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो इनकी बातों से किसी का दिल दुख सकता है। पैसों के मामले में जोखिम न लें। इस राशि वाले स्टूडेंट्स अपने नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।

कर्क राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को अचल संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। नए काम की शुरूआत के लिए दिन अच्छा है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत की चिंता बनी रहेगी। बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आप लालच में आकर गलत काम कर सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है। पुरानी लव लाइफ से जुड़ा कोई पुराना मामला आज फिर परेशान कर सकता है। जोखिम भरे सौदे करने से आपको बचना होगा। इन्वेस्ट किया हुआ पैसा लंबे समय के लए अटक सकता है।

कन्या राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस को लेकर नया प्लान आज न बनाएं, नहीं तो बाद में पछताएंगे। संतान से किसी तरह की आशा न करें। काम में देरी से ऑफिस में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं नहीं तो कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें।

वृश्चिक राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। संतान और भाइयों की मदद से बिजनेस में लाभ होगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलने के योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। मसालेदार भोजन करने से बचें। बदहजमी हो सकती है। साझेदारी के कामों में फायदा होगा।

धनु राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपको ऑफिस में दूसरों का काम करना पड़ सकता है, जिससे आपके मन में असंतोष की भावना रहेगी। पैसा कमाने का कोई मौका हाथ से निकल सकता है। पति-पत्नी में चल रही गलतफहमी दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है।

कुंभ राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग आज कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में उलझनें बढ़ सकती है। परिवार में किसी बात पर टेंशन हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।

मीन राशिफल 3 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

बहुत दिनों से रुका काम आज हो सकता है। लव लाइफ में छिटपुट परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें, ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार
Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से