Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: कौन फंसेगा गैरकानूनी कामों में-किसे मिलेगी गुड न्यूज? जानें राशिफल से

Published : Aug 04, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_4-August-2025

सार

Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: 4 अगस्त 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ रहेगी। गजलक्ष्मी और बुधादित्य नाम के राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: 4 अगस्त, सोमवार को मेष राशि वाले को बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। वृष राशि वालों की आय की स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। मिथुन राशि वाले यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कर्क राशि वाले पुराने दोस्त से मिलकर बहुत खुश रहेंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों के बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। लाइफ पार्टनर की सेहत अचानक खराब हो सकीत है। अधिक धन लाभ के लिए कोई गलत काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

किसकी चमकेगी किस्मत-कौन रहेगा परेशान? पढ़ें अगस्त 2025 का मासिक राशिफल

 

वृषभ राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए लाइफ पार्टनर के नोंक-झोंक हो सकती है। आय की स्थिति मजबूत होगी। पहले किए गए इन्वे्सटमेंट का फायदा आज हो सकता है। व्यापार में तेजी रहने से फायदा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है।

मिथुन राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आप रिश्तों को निभाने में समझदारी दिखाएंगे। बिजनेस में विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। यात्रा जाने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।

कर्क राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप लेनदेन में सावधानी रखें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।

सिंह राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। खांसी या पेट दर्द हो सकता है। प्रेमियों के दिन ठीक ज्यादा ठीक नहीं है।

कन्या राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलने के योग आज बन रहे हैं। न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान आपकी हर बात मानेगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग आज पेट के रोगों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आपको विचलित कर सकता है, किसी बात पर बड़ी बहस भी हो सकती है। निवेश से बचने का प्रयास करें। अतिआत्मविश्वास भारी पड़ सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग आज बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

भाइयों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी जोखिम भरा निर्णय आज न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोग कों बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

सुख-सुविधाओं पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। नौकरी-बिजनेस में काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। कानूनी मामलों में दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा।

कुंभ राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे होने से लंबे समय तक इसका फायदा आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

मीन राशिफल 4 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों के परिवार में आज किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। अचानक बड़ा खर्च सामने आने से बजट खराब होगा। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?