4 March 2024 आज का राशिफल: मिथुन-वृश्चिक वालों को मिलेगी बुरी खबर, किसे मिलेगा अटका हुआ पैसा? जानें डेली राशिफल से

Daily Horoscope 4 March 2024: 4 मार्च, सोमवार को पद्म, लुंबक, वज्र और सिद्धि नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:16 से 09:43 तक रहेगा। सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा न करें।

 

Manish Meharele | Published : Mar 3, 2024 6:33 AM IST / Updated: Mar 04 2024, 08:10 AM IST

Aaj Ka Rashifal 4 March 2024: 4 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी, ये जोखिम वाले काम न करें। वृष राशि वालों को पुराना विवाद खत्म हो सकता है, ससुराल में कोई नया मेहमान आ सकता है। मिथुन राशि वाले दूसरों के विवाद में न पड़ें, इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वाले नया काम शुरू न करें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

4 मार्च 2024 मेष राशिफल (4 March 2024 Mesh Rashifal)
अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन काम आएगा। आपके नेचर में पॉजिटिव चेंज आ सकता है। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें अन्यथा चोट लग सकती है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। पड़ोसियों से विवाद की संभावना है।

4 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (4 March 2024 Vrishbha Rashifal)
मित्रों और रिश्तेदारों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है, बस आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। घर के रेनोवेशन की महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। पार्टनर से मंहगा उपहार मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

4 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (4 March 2024 Mithun Rashifal)
आज कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से विवाद में न पड़ें। कोई अशुभ खबर आपको विचलित कर सकती है। काम ज्यादा होने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अगर आपका कोई भुगतान लंबे समय से अटका है तो वह आज मिल सकता है। परिजनों का साथ मिलेगा।

4 मार्च 2024 कर्क राशिफल (4 March 2024 Kark Rashifal)
आज आलस्य के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नज़र रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलो बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

4 मार्च 2024 सिंह राशिफल (4 March 2024 Singh Rashifal)
गलत कामों में पैसा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय अच्छा है। धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति के लेन-देन से जुड़े कार्य आज सफल होंगे।

4 मार्च 2024 कन्या राशिफल (4 March 2024 Kanya Rashifal)
आज आप वाहन या संपत्ति से जुड़े काम करने से बचें। कोई भी समस्या होने पर परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। बिजनसे में मन मुताबिक डील हो सकती है। आपका काम अपने आप बनते चले जाएंगे। अगर किसी तरह का कोई विवाद चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। संतान से सुख भी मिलेगा।

4 मार्च 2024 तुला राशिफल (4 March 2024 Tula Rashifal)
परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। इस समय यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा। सोचे गए हर काम सही समय पर होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

4 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (4 March 2024 Vrischik Rashifal)
आज आप यात्रा पर जाने से बचें। नौकरी में काम का बोझ ज़्यादा रहेगा। गलत गतिविधियों में समय खराब हो सकता है। कोई बुरी खबर आपको विचलित कर सकती है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी।

4 मार्च 2024 धनु राशिफल (4 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनती बात बिगड़ सकती है। बिजनेस में निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत से जुड़ी पुरेशानियां दूर होंगी। अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें, नहीं तो ये लीक हो सकती है।

4 मार्च 2024 मकर राशिफल (4 March 2024 Makar Rashifal)
बिजनेस में नई डील होगी, जिससे आपको फायदा होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। थोड़ा समय परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा। समय अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी।

4 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (4 March 2024 Kumbh Rashifal)
पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन आज आप टाल दें तो बेहतर रहेगा। घर में बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए शुभ साबित होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको काफी राहत मिलेगी। आप अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार करेंगे। बिजनेस में आप एक बार फिर सही साबित होंगे।

4 मार्च 2024 मीन राशिफल (4 March 2024 Meen Rashifal)
पड़ोसियों से किसी भी बात पर बहस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक उधार न लें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उन्हें सफलता प्रापत् होगी। थकान के बावजूद आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक विवाद का समाधान निकलने से घर में सुख-शांति आएगी।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: एकमात्र ज्योतिर्लिंग जो 4 धामों में से 1 भी है, स्वयं श्रीराम ने की स्थापना, श्रीलंका के राजा ने बनवाया गर्भगृह


Mahashivratri 2024 पर राशि अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Pawan Khera LIVE: पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
PM Modi LIVE: जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक
Sanjay Singh : मां की पीड़ा लेकर आए आप सांसद, मदद की अपील #Shorts #sanjaysingh
15 माह के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थोक महंगाई दर, आखिर क्यों अचानक हुआ ये हैरान करने वाला इजाफा
Kuwait Fire Accident Update: Kochi पहुंचे मृतकों के शवों से लिपट कर रोए परिजन... हर आंख हुई नम